Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम का यह स्टार खिलाड़ी अपनी चोट के चलते पूरे एशिया कप से हुआ बाहर

15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले अफगानिस्तान की टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल, अफगानिस्तान का एक युवा खिलाड़ी अपनी चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गया है.

वफादार हुए एशिया कप से बाहर 

एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज वफादार अपनी चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गये है.

अभ्यास के दौरान लगी चोट 

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज वफादार मोमंद को अभ्यास सत्र के दौरान पीठ में चोट लग गई थी. जिसके चलते तेज गेंदबाज वफादार मोमंद संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनके टीम से बाहर होने की पुष्टि खुद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर की गई है. एमआरआई स्कैन के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें छह सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है.

बता दें, कि वफादार अबतक अफगानिस्तान के लिए 1 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 2 विकेट भी हासिल किये थे. उनकी शानदार प्रतिभा को देखते हुए उन्हें एशिया कप के लिए भी चुना गया था, लेकिन अपनी चोट के चलते अब उन्हें दुर्भाग्यवश बाहर होना पड़ा है.

यमीन अहमदजई को मिली वफादार की जगह 

अफगानिस्तान की चयन समिति ने चोटिल वाफदार की जगह तेज गेंदबाज यमीन अहमदजई को चुन लिया है. यमीन अहमदजई अफगानिस्तान के लिए अबतक 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेल चुके है.

वनडे में उन्होंने 2 विकेट हासिल किये है. वहीं टी-20 क्रिकेट में उन्हें 5 विकेट हासिल हुए है. बता दें, कि तेज गेंदबाज दौलत जर्दान भी पहले से ही चोटिल है. जिसके चलते वह भी एशिया कप से बाहर है.

इस प्रकार है एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम 

असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), इसानुल्ला जनत, जावेद अहमदी, रहमत शाह, हाशमतुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नजीबुल्लाह जर्दान, मुजीब उर रहमान, अफताब आलम, शमिउल्लाह शेनवारी, मुनीर अहमद, सयैद शिरजाद, शराफुद्दीन अशरफ, यमीन अहमदजई

 

The post टीम का यह स्टार खिलाड़ी अपनी चोट के चलते पूरे एशिया कप से हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.