Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: दुसरे दिन चेतेश्वर पुजारा की पारी के अलावा चर्चा में रही ये 5 बाते

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच का दुसरे दिन का खेल खत्म हुआ. आज के दिन कोई भी आगे जाती नही दिखी. आपको बता दें कि भारत की पहली पारी 273 रन पर ही सिमट गई, वही इंग्लैंड ने खेल खत्म होने के समय बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए थे. ऐसे में आज हम आप को बताएँगे आज के दिन के पांच सबसे बड़े टर्निंग:

रहाणे का नो बॉल पर आउट

आज अंजिक्य रहाणे को नो बॉल पर आउट दे दिया गया. उनका जल्द आउट होना भारत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक रहा. रहाणे ने जहाँ हाल में ही फॉर्म में वापसी की है, वही खुद पुजारा के साथ मिलकर वो एक बड़ी साझेदारी भी कर सकते थे और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचा सकते थे.

मोईन अली के पांच विकेट 

इंग्लैंड के लिए इस पारी सबसे राहत की बात मोईन अली की गेंदबाज़ी रही. जिनकी गेंदबाज़ी की वजह से इंग्लैंड ने मैच में वापसी की और भारत को जल्द समेट दिया. उनकी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी की वजह से इंग्लैंड इस मैच में बना हुआ है.

कोहली का जल्द आउट होना 

एक समय कोहली और पुजारा बड़ी साझेदारी की तरफ बढ़ रहे थे. इस दौरान सैम कुरेन ने कोहली को आउट कर के इस साझेदारी को तोड़ा था. उस समय अगर कोहली आउट न होते तो शायद भारत आसानी से 300 का आंकड़ा पार कर लेता और मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर लेता.

पुजारा का शतक 

There was pressure but helped by playing county: Pujara

पुजारा के शतक की दम पर भारत पहली पारी में लीड लेने में सफल हुआ. अगर पुजारा ने होते तो शायद ही भारत इस पारी में 200 रन का स्कोर भी बना पता. उनकी इस पारी की वजह से मैच अभी भी बराबरी पर बना हुआ है.

ब्रॉड के तीन विकेट 

ब्रॉड ने इस पारी में तीन विकेट हासिल किये. उनकी इस गेंदबाज़ी की वजह से धवन और राहुल जल्द आउट हो गए थे. अगर ये दोनों बल्लेबाज़ ज्यादा देर पिच पर रुक जाते तो भारत की तरफ स मैच का रुख बदल देते.

The post ENG vs IND: दुसरे दिन चेतेश्वर पुजारा की पारी के अलावा चर्चा में रही ये 5 बाते appeared first on SportzWiki Hindi.