Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ये हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से भारतीय टीम को करना पड़ा अंतिम टेस्ट में हार का सामना

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा है. भारत को आखिरी टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइये जानते है वो कारण जिस वजह से भारत को आखिरी टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है:

धवन की ख़राब फॉर्म 

भारत के लिए इस मैच में और इस सीरीज में धवन की फॉर्म बेहद चिंता का विषय रही है. उम्मीद की जा रही थी कि शायद आखिरी मैच में धवन का बल्ला कुछ कमाल करेगा. लेकिनआखिरी मैच में भी धवन कुछ ख़ास नही कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा.

कोहली पर अतिनिर्भरता 

कप्तान विराट कोहली

इस टेस्ट सीरीज में भारत की पूरी बल्लेबाज़ी कोहली के आसपास ही घुमती नज़र आई. इस दौरान कोहली के पहले पारी में 49 और दूसरी पारी में डक पर आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ मैच को खत्म नही कर सका और टीम को हार का सामना करना पड़ा.

एक स्पिनर की कमी 

इस टेस्ट मैच में भारत को एक स्पिनर की कमी खली. इस दौरान भारत के पास हनुमा विहारी ने पार्ट टाइम गेंदबाज़ी कर के भारत को तीन विकेट दिला दे, लेकिन एक मुख्य स्पिनर्स होने की वजह से भारत को इस मैच में फर्क नज़र आता और शायद इससे मैच पर भी असर पड़ सकता था.

बटलर की पारी 

England's strong score by Butler's half century

बटलर ने पहली पारी में 89 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड की टीम 300 का स्कोर पार किया था. जिसके बाद भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बटलर की इस पारी की वजह से इंग्लैंड ने मैच में वापसी कराई और जीत हासिल की.

कुक का दूसरी पारी में शतक 

alastair cook

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में महान बल्लेबाज़ कुक ने शतक लगाया. उनकी 147 रन की पारी की वजह से इंग्लैंड को एक बड़ा स्कोर बनाने में सफलता मिली. कुक के साथ मिलकर रूट ने भी फॉर्म में वापसी की और शानदार शतक लगाया.

The post ENG vs IND: ये हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से भारतीय टीम को करना पड़ा अंतिम टेस्ट में हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.