Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 5TH TEST-बेन स्टोक्स ने मैदान पर दिखाई खेल भावना, लोकेश राहुल का जूता निकलने पर किया कुछ ऐसा सब रह गये हैरान

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे सबसे बड़ा जेंटलमैन गेम कहा जाता है। लेकिन जिस तरह से इन दिनों का दौर चल रहा है क्रिकेटरों मे जबरदस्त आक्रमकता आ गई है और इसी आक्रमकता के चलते क्रिकेट के खेल में खेल भावना खत्म होती जा रही है। और लगने लगा है कि धीरे-धीरे ये जेंटलमैन गेम अपना वो प्रख्यात टाइटल खोता जा रहा है। जिसके लिए जाना जाता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली पांचवें टेस्ट में इंग्लिश खिलाड़ी ने पेश जेंटलमैन गेम का नजारा

लेकिन ऐसा नहीं है कि क्रिकेट के खेल में खेल भावना बची ही नहीं हो या दिखायी नहीं देती हो।  इंग्लैंड मे भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच पूरी सीरीज के दौरान तल्खी देखी गई और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर जुबानी जंग छेड़ने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। लेकिन पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के एक सबसे आक्रमक खिलाड़ी ने जबरदस्त खेल भावना दिखायी।

इंग्लैंड के सबसे आक्रमक खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने पेश की खेल भावना

इंग्लैंड की मौजूदा टीम के सबसे आक्रमक खिलाड़ी स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक जबरदस्त खेल भावना का नजारा पेश किया। जिसके बाद वैसे जिस तरह का बेन स्टोक्स का मैदान में आक्रमक रवैया रहता है उसे देखते हुए तो यकिन नहीं होता लेकिन जो हुआ है वो तो सबके सामने है।

केएल राहुल का जूता निकलने पर अपने हाथों से उठाकर सौंपा स्टोक्स ने

दरअसल पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी। पारी के पांचवें ओवर के दौरान बेन स्टोक्स की गेंद पर लोकेश राहुल का बल्लेबाजी के दौरान एक शॉट खेलते हुए जूता निकल गया लेकिन वो रन पूरा करने के लिए एक जूता निकलने के बाद भी दौड़कर दूसरे छोर पर पहुंच गए। लेकिन वहीं बेन स्टोक्स ने अपनी गेंदबाजी को पूरा करने के बाद लोकेश राहुल के निकले जूते तक पहुंचे और अपने हाथों से जूते को उठाकर केएल राहुल को दिया इस तरह की खेल भावना को दिखाकर बेन स्टोक्स की भारतीय फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 5TH TEST-बेन स्टोक्स ने मैदान पर दिखाई खेल भावना, लोकेश राहुल का जूता निकलने पर किया कुछ ऐसा सब रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.