Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: STATS: पांचवे दिन बने कुल 6 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने पन्त

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज आखिरी टेस्ट का अंतिम दिन का खेल खेला गया. आज राहुल और पन्त ने शतक लगा कर क्रिकेट फैन्स का दिल खुश कर दिया. वही दूसरी तरफ इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ एलिस्टर कुक ने आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में कदम रखा.

राहुल और पन्त ने दिखाया दम 

कल के स्कोर से आगे खेलते हुए रहाणे और राहुल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. इस दौरान जहां राहुल ने आक्रामक खेल जारी रखा. वही रहाणे ने रुक कर खेलना शुरू कर दिया.

रहाणे के 37 रन पर आउट होने के बाद विहारी भी डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पन्त और राहुल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी अपने ही रंग में नज़र आए.

इस दौरान राहुल ने अपना शतक और पन्त ने अपना शतक पूरा किया.उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 345 रन पर आउट हो गई.

जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने 

  • 32 टेस्ट पारियों के बाद किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज़ ने आज शतक लगाया है. इस रिकॉर्ड को आज राहुल ने तोड़ा.
  • सबसे कम स्कोर के बाद आज राहुल और रहाणे ने शतकीय साझेदारी की. ये भारत की तरफ से सबसे कम स्कोर की शतकीय साझेदारी है.
  • हनुमा विहारी आज डक पर आउट हो गए. उनके डक पर आउट होने के साथ ही वो तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 50+ रन बनाए है और डक पर आउट हुए है. उनसे पहले जी.विश्वनाथ और देवांग गाँधी ये कारनामा कर चुके हैं.
  • ऋषभ पंत एशिया के बाहर शतक लगाने वाले भारत के चौथे विकेटकीपर बन गए है.
  • पंत दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने अपना पहला रन सिक्स से बनाया और पहला शतक भी.
  • सैम कुरेन कपिल देव के बाद सबसे ज्यादा  युवा खिलाड़ी है,जिन्होंने एक सीरीज में 250 से ज्यादा रन बनाए और 10 से ज्यादा विकेट लियें हैं.

 

The post ENG vs IND: STATS: पांचवे दिन बने कुल 6 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने पन्त appeared first on SportzWiki Hindi.