कभी खुशी, कभी गम ऐसे ही नहीं कहा जाता है। हर किसी की जिंदगी में इसका जुड़ाव रहता ही है। इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के 20 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ हुआ है। पिछले ही दिनों इस युवा क्रिकेटर को बहुत ही बड़ी खुशी के रूप में भारतीय टीम की नेशनल टेस्ट केप पहनने का मौका मिला।

ऋषभ पंत ने अपने डेब्यू टेस्ट को बनाया था यादगार
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू पर ही छा गए और एकाएक स्टार बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया और आते संग ही कुछ खास उपलब्धिया हासिल की, जिसमें उन्होंने अपने टेस्ट जीवन की दूसरी ही गेंद पर छक्का से स्कोरिंग की शुरुआत की तो वहीं विकेट के पीछे 5 कैच पकड़कर रिकॉर्ड कायम किया।

ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट मैच में 29 गेंद में नहीं खोल सके खाता
अभी तो ऋषभ पंत की इस खुशी को कुछ ही दिन हुए थे कि अपने टेस्ट करियर के दूसरे ही टेस्ट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत से बल्लेबाजी में बड़ी आस थी, लेकिन बल्लेबाजी करने आए और अपने नाम कभी ना याद रखने वाला रिकॉर्ड बना कर चलते बने। इस युवा बल्लेबाज ने इस मैच की पहली पारी में 29 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके।

अगले ही टेस्ट में बने शर्मनाक भारतीय रिकॉर्ड के भागीदार
इस तरह से ऋषभ पंत ने भारतीय क्रिकेट इतिहास का ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया जो अब तक केवल दो भारतीय बल्लेबाज ने ही किया है। भारत के क्रिकेट इतिहास में ऋषभ पंत ने सुरेश रैना और इरफान पठान के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इरफान पठान और सुरेश रैना भी 29 गेंद का सामना कर बना चुके हैं शून्य
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा गेंदे खेलकर शून्य पर आउट होने वाले ऋषभ पंत संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए इरफान पठान ने साल 2005 में बैंगलुरू में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदो का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल सके थे, तो उसी रिकॉर्ड की साल 2011 में सुरेश रैना ने बराबरी की और द ओवल में सुरेश रैना भी 29 गेंद खेलकर कोई रन नहीं बना सके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: पहले ही मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले ऋषभ पन्त ने अब बनाया अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.