Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: सैम करन ने बताया अपने आलराउंडर प्रदर्शन का राज, कहा इस वजह से कर पा रहा अच्छा

भारत और इंग्लैंड के आज टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच का चौथा दिन का खेल खेला गया. आज के दिन भारत को इंग्लैंड के हाथों एक और और हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-1 की अजेत बढ़त बना ली है.

बल्लेबाज़ हुए फेल 

इंग्लैंड के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 130 गेंद में चार चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेलने के अलावा अजिंक्य रहाणे (51 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी भी की लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम दूसरी पारी में 69.4 ओवर में 184 रन पर सिमट गई.

मुझे कुछ भी समझ नही आ रहा है 

मैच के बाद बात करते हुए सैम कुरेन ने कहा कि “मैं विश्वास नहीं कर सकता कि ये क्या हो रहा है. जीत में योगदान देने के बाद खुश हूँ और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने श्रृंखला जीती है. खुद को लेकर बात कते हुए  मैं बस स्वाभाविक रूप से खेलने की कोशिश कर रहा हूं जैसा कि मैंने सरे के लिए किया है, सौभाग्य से कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा किया है.”

मुझ पर दबाव था: बेन स्टोक्स

मैच के बाद स्टोक्स ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “ट्रेंट ब्रिज के बाद से हम पर दबाव था. हमने दिखा दिया कि हम इतनी जल्दी हार मानने वाले नही है. आज का दिन हमारे लिए खास था. हमारी बल्लेबाज़ी काफी ज्यादा मजबूत है,लेकिन नेतृत्व हमेशा महत्वपूर्ण होता हैं.”

अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर बात को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद को समय देना चाहता था. वहीं विकेट को लेकर बात करते हुए कहा कि 9वें नंबर के बल्लेबाज़ के लिए ब्रॉड ने मुझे पीठ पर गेंदबाज़ी करने की सलाह दी थी. ये हमेशा काम करता है.

The post ENG vs IND: सैम करन ने बताया अपने आलराउंडर प्रदर्शन का राज, कहा इस वजह से कर पा रहा अच्छा appeared first on SportzWiki Hindi.