Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: चौथे दिन चाय तक ही भारत के हाथ से निकलता दिख रहा ओवल टेस्ट, जो रूट का शतक

भारत के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे 5वें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुँच गई है। चौथे दिन चाय तक इंग्लैंड का स्कोर 364/6 है और उनकी बढ़त 404 रनों की हो चुकी है।

यहाँ से भारतीय टीम की जीत की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई है। इंग्लैंड की टीम पहले ही 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। बेन स्टोक्स 13 और सैम करन 7 रन बनाकर पिच पर टिके हैं।

लंच के बाद जो रूट ने बनाया शतक

लंच के तुरंत बाद ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना 14वां शतक पूरा किया। रूट ने लगभग एक साल बाद टेस्ट मैचों में शतकीय पारी खेली है। हालाँकि, भारतीय फील्डरों ने भी उनकी काफी मदद की। पहले अजिंक्य रहाणे और फिर चेतेश्वर पुजारा ने स्लिप में उनका आसान कैच टपका दिया।

विहारी ने किया कुक और रूट को आउट

अपना डेब्यू मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने लगातार गेंदों पर कप्तान जो रूट और एलिस्टर कुक को पवेलियन भेज दिया। पहले उन्होंने रूट (125) को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवाया।

उनकी अगली ही गेंद पर विहारी ने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे एलिस्टर कुक को भी विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया। कुक ने अपने अंतिम मैच में 147 रनों की पारी खेली।

आउट होने से पहले कुक और रूट ने तीसरे विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी बनाई।

उनके बाद लगा विकेटों का पतझड़

एलिस्टर कुक के आउट होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। इसी वजह से एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे। पहले मोहम्मद शमी ने जॉनी बैरेस्टो (18) को बोल्ड कर दिया।

इसके अगले ही ओवर में रविन्द्र जडेजा ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर को बिना खाता खोले बिना वापस भेज दिया। उनका कैच मोहम्मद शमी ने पकड़ा।

The post ENG vs IND: चौथे दिन चाय तक ही भारत के हाथ से निकलता दिख रहा ओवल टेस्ट, जो रूट का शतक appeared first on SportzWiki Hindi.