भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है. अबतक हुए चारों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी फेल साबित हुई है.
बता दें, कि भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच सीरीज का अंतिम और पांचवा टेस्ट मैच लंदन के कैनिंगटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक नई जोड़ी से पारी की शुरूआत करा सकता है.
धवन-राहुल की जोड़ी नहीं कर पाई कुछ खास

केएल राहुल और शिखर धवन दोनों का ही सीरीज में बहुत खराब प्रदर्शन रहा है. राहुल सीरीज की 8 पारियों में अबतक मात्र 113 रन ही बना पाये है. वहीं शिखर धवन का बल्ला भी खामोश ही रहा है. धवन ने इस सीरीज की 6 पारियों में 26.33 की औसत से मात्र 158 रन ही बनाये है.
पृथ्वी-विहारी की जोड़ी पांचवे टेस्ट में कर सकती है पारी का आगाज

बता दें, कि केएल राहुल और शिखर धवन की खराब फॉर्म के बाद हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम के पारी की शुरूआत करने का मौका मिल सकता है.
हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. धवन और राहुल की खराब फॉर्म के कारण दोनों को एक बार जरुर अजमाया जा सकता है.
ओपनिंग में दोनों का तालमेल रहेगा अच्छा

पृथ्वी शॉ तो एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज है, लेकिन हनुमा विहारी एक मध्यक्रम के बल्लेबाज है. टीम मैनेजमेंट हनुमा विहारी को धवन के स्थान पर टीम में मौका दे सकता है और उन्हें भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करनी पड़ सकती है.
शायद ओपनिंग का मौका मिलने पर हनुमा विहारी को कोई परेशानी नहीं होगी. वह ओपनिंग में मिले मौके को भी भुनाना चाहेंगे. फिलहाल उनकी सोच भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू करने की होगी. दोनों ही युवा खिलाड़ी एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते है, इसलिए दोनों का ओपनिंग में तालमेल भी अच्छा रहेगा.
The post ENG vs IND: धवन और राहुल नहीं, बल्कि यह नई ओपनिंग जोड़ी पांचवे टेस्ट में कर सकती है पारी की शुरूआत appeared first on SportzWiki Hindi.