Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

EngvInd : विश्व की नंबर वन टीम भारत आज सम्मान बचाने उतरेगी मैदान में, हो सकता है ये बदलाव

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच आज ओवल में खेला जाएगा। विश्व की नंबर वन टीम भारत अंतिम टेस्ट मैच जीतकर अपना सम्मान बचाने की पूरी कोशिश करेगी। भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में 3—1 से पिछड़ चुकी है और अब अंतिम टेस्ट मैच जीतकर जीत के साथ इंग्लैंड से विदा लेना चाहेगी। भारतीय टीम को अगर अंतिम टेस्ट में विजयी प्राप्त करनी है तो भारत के टॉप आॅर्डर बल्लेबाजी क्रम को शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा। भारत अगर अंतिम टेस्ट मैच जीत लेता है तो भारत के लिए 2-3 का नतीजा 1-4 से कहीं अच्छा होगा और टीम टेस्ट जीत के लिए बेताब है।

यह अंतिम टेस्ट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सफलतम बल्लेबाज एलिस्टर कुक का आखिरी टेस्ट होगा। ऐसे में इसे यादगार बनाने के लिए मेजबान इंग्लैंड टीम इस अंतिम टेस्ट मैच में अपनी पूरी ताकत लगा देगी।

भारतीय टीम अंतिम टेस्ट मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। क्योंकि भारत के ओपनर बल्लेबाजी क्रम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। ऐसे ​मैनेजमेंट 18 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते है। मुरली विजय के टीम से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं को अपनी योजनाएं जल्द ही पुख्ता करनी होंगी, क्योंकि टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। अगर भारत का ये युवा बल्लेबाज ओ​पनिंग में इंग्लैंड के खतरनाक गेंदबाजों के सामने सफल हो जाता है तो आॅस्ट्रेलिया दौरे के लिए सलामी जोड़ी की समस्या का समाधान निकल जाएगा।भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा शानदार रहा है। विराट कोहली ने कई मैचों में अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। विराट ने अब तक चार टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 544 रन बनाए है। इस दौरान विराट ने दो शतक व तीन अर्धशतक लगाए है।