Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : ब्रायन लारा द्वारा 17 साल पहले बनाये गये रिकॉर्ड की विराट कोहली ने की बराबरी, आस-पास भी नहीं कोई दूसरा

virat kohli test

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. मगर इस हार के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इसी में एक ऐसा कारनामा भी शामिल है, जिसके जरिए वह ब्रायन लारा के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

विराट का ये नया कारनामा 

विराट कोहली के बल्ले से इस सीरीज में जमकर रन निकले हैं. 2014 के दौरे पर जहां कोहली असफल रहे थे, तो वहीं इस दौरे पर उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की. इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पांच मैचों की 10 पारियों में कोहली के बल्ले से 593 रन निकले. जबकि दूसरे बल्लेबाज जो रूट हैं, जिन्होंने 349 रन बनाए.

virat kohli test match

इस प्रकार भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे और इंग्लैंड की ओर से जो रूट हैं. पर कोहली और जो रूट के स्कोर में एक बड़ा अंतर है. यह अंतर 244 रनों का है, जोकि एक रिकॉर्ड है. कुछ ऐसा ही कारनामा वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने 17 साल पहले श्रीलंका के खिलाफ किया था.

2001-2 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ब्रायन लारा ने 688 रन बनाए थे. यह किसी बल्लेबाज द्वारा इस सीरीज में बनाए गए सबसे ज्यादा रन थे. वहीं श्रीलंका के बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 403 रन बनाए. इस तरह लारा ने दिलशान से 285 रन ज्यादा बनाए थे.

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में अभी पांचवा यानि आखिरी मैच खेला जा रहा है. जिसके चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट है. टीम को अभी भी जीत के लिए 406 चाहिए.

virat kohli test match

तीन विकेट भारत ने 3 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए थे. शिखर धवन 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आए चेतेश्वर पुजारा और कप्तान कोहली बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए. वहीं दिन का खेल ख़त्म होने पर लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे नाबाद वापस लौटे. राहुल 46 रन बनाकर जबकि रहाणे 10 रन बनाकर नाबाद हैं.

The post ENGvsIND : ब्रायन लारा द्वारा 17 साल पहले बनाये गये रिकॉर्ड की विराट कोहली ने की बराबरी, आस-पास भी नहीं कोई दूसरा appeared first on SportzWiki Hindi.