Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद शमी का बर्थडे बना मिस्ट्री ICC और BCCI ने दी बधाई, लेकिन 6 महीने पहले ही बीत गया शमी का जन्मदिन

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बर्थडे एक मिस्ट्री बन गया है. जहां एक ओर बीसीसीआई और आईसीसी शमी को बधाई देने में लगा है, तो वहीं अधिकांश जगह शमी का बर्थडे किसी और दिन ही दिखा रहा है. ऐसे में अब ये समझना मुश्किल हो रहा है कि आखिरी उनकी बर्थडे की किस डेट पर यकीन किया जाए.

 बीसीसीआई और आईसीसी ने दी बधाई 

मोहम्मद शमी को आज भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड(बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ट्वीटर के माध्यम से शमी को बधाई दी है. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘‘इन्होने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 223 विकेट लिए हैं. जिसमें इसी वर्ष साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में टेस्ट में 28 रन देकर लिए 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है. जन्मदिन की शुभकामनाएं मोहम्मद शमी”

इसके साथ ही एक सवाल भी पूछा गया कि क्या शमी भारत के टेस्ट में प्रमुख तेज गेंदबाज हैं ?

वहीं बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की एक वीडियो शेयर करते हुए शमी को जन्मदिन की बधाई दी.

यहां पर 9 मार्च को है जन्मदिन 

अगर मोहम्मद शमी के जन्मदिन की तारीख को पता करने के लिए विकिपीडिया पर जाते हैं, तो वहां शमी का जन्मदिन 9 मार्च को दिखा रहा है. इसके अलावा क्रिकेट के आंकड़ों की विश्वसनीय वेबसाईट क्रिकबज पर भी शमी का बर्थडे 9 मार्च ही दिया गया है. ऐसे में शमी के बर्थडे को लेकर एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी है.

The post मोहम्मद शमी का बर्थडे बना मिस्ट्री ICC और BCCI ने दी बधाई, लेकिन 6 महीने पहले ही बीत गया शमी का जन्मदिन appeared first on SportzWiki Hindi.