खेल डेस्क। जोस बटलर अपने बल्लेवाजी के दम पर एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुडा दिये उन्होंने 69 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन खेल खत्म होने तक आठ विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। इससे इंग्लैंड का पडला भारी हो गया है इंग्लैंड की कुल बढ़त 233 रन की हो गयी है और दोहरी तेजी वाले विकेट पर यह मुश्किल लक्ष्य हो सकता है।
बटलर ने बेन स्टोक्स ने (110 गेंद में 30 रन) बनाए तथा साथ छठे विकेट के लिए 56 रन और सैम कुरेन (67 बाल में नाबाद 37 रन) के साथ सातवें विकेट लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा। आपको बता दें किभारत टीम को चौथी पारी में कितने रनों का पीछा करना होगा यह इस बात पर तय होगा की कल गेंदबाज सैम कुरेन का विकेट कितनी जल्दी लेते हैं।
बटलर को शुरूआत में ही इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने के पसीने छुडा दियेलेकन अपने नौवें अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने आत्मविश्वास और जीवटता दिखाई। उन्होंने 122 गेंद की पारी में सिर्फ उन्हीं गेंदों पर रन बनाने की कोशिश की जो उनकी पहुंच में थे।
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (35 ओवर में 78 रन पर एक विकेट) ने रन कम जरूर दिये लेकिन वह मोईन अली की तरह प्रभावी नहीं दिखे। अश्विन मोहम्मद शमी (53 रन पर तीन विकेट), इशांत शर्मा (36 रन पर दो विकेट) और जसप्रीत बुमराह (51 रन पर एक विकेट) के पैरों के निशान का कोई भी फायदा नहीं उठा सके।
बटलर और कुरेन ने इसके बाद भारतीय गेंदबाजों को लगभग 17 ओवर तक खुब परेशान किया। नयी गेंद मिलने के बाद आखिरकार बटलर को पगबाधा आउट किया गया। भारतीय टीम ने इससे पहले दो सत्रों में अपना दबदबा कायम रखा था। दिन के दूसरे सत्र में भारत को सबसे बड़ी सफलता कप्तान जो रूट के विकेट के रूप में मिली जो मोहम्मद शमी के थ्रो पर रन आउट हुए।