भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच 19 सितंबर को एशिया कप में ग्रुप स्टेज का मैच खेला जाना है. इस मैच का दुनिया भर के करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है. आज इसी मैच के चलते हम आपकों भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वनडे मैचों के सभी रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे.
पाकिस्तान का पलड़ा रहा है भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 129 वनडे मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 52 मैच भारत की टीम ने जीते है और पाकिस्तान की टीम ने 73 मैच जीते हुए है. दोनों टीमों के बीच आज तक 4 मैच बेनतीजा रहे है.
युएई की धरती में भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में अबतक कुल 26 वनडे मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 7 मैच भारत की टीम ने जीते है और पाकिस्तान की टीम ने 19 मैच जीते हुए है. दोनों टीमों के बीच युएई में कोई भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है.
भारत की धरती में भी पाकिस्तान ने ही मारी है बाजी

भारत और पाकिस्तान के बीच भारत की धरती में कुल 30 वनडे मैच खेले गये है और भारत की धरती पर भी पाकिस्तान का पलड़ा ही भारी रहा है. भारत की धरती में पाकिस्तान की टीम ने जहां 19 मैच जीते है. वहीं भारत की टीम मात्र 11 मैच ही जीत पाई है. भारत की धरती में कोई भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है.
अपने देश में भी पाकिस्तान ही रहा बादशाह

पाकिस्तान की धरती में दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गये है. जिसमे पाकिस्तान की टीम ने 11 मैच जीते हुए है. वहीं पाकिस्तान की टीम ने 14 मैच जीते हुए है. पाकिस्तान की धरती में दोनों टीमों के बीच दो मैच बेनतीजा रहे है.
एशिया कप में रहा है बराबरी का रिकॉर्ड

बता दें, कि भारत और पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 11 मैच खेले है. जिसमे से भारतीय टीम ने 5 मैच जीते है और पाकिस्तान की टीम ने भी 5 मैच ही जीते है. दोनों टीमों के बीच एशिया कप में खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा था. दोनों के बीच एशिया कप में एक टी-20 फॉर्मेट का भी मैच खेला गया था. इस मैच को भारतीय टीम ने जीत लिया था.
The post IND vs PAK: कुछ ऐसा हैं भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये अबतक के वनडे मैचों का पूरा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.