भारतीय टीम को अक्टूबर में वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज, पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं.
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेली जाने वाले सीरीज के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच का पूरा क्रिकेट कार्यक्रम के बारे में बताएंगे.
वेस्टइंडीज को भारत दौरे पर चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट में पहला और 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में दूसरा टेस्ट मैच खेलना हैं. इसके बाद भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को इंदौर में खेला जायेगा.
सीरीज का तीसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को पुणे में होगा. वहीं सीरीज का चौथा वनडे मैच 29 अक्टूबर को मुंबई में होगा. सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच 1 नवंबर को त्रिवेंद्र्पुरम में खेला जायेगा.
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी. जिसके मैच 4, 6 और 11 नवंबर को क्रमश कोलकता, लखनऊ और चेन्नई में खेले जायेंगे.

यहाँ देखे भारत और वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा कार्यक्रम :
| मैच | डेट | जगह |
| पहला टेस्ट | भारत-वेस्टइंडीज, 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर | राजकोट |
| दूसरा टेस्ट | भारत-वेस्टइंडीज, 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर | हैदरबाद |
| पहला वनडे मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 21 अक्टूबर | गुवाहाटी |
| दूसरा वनडे मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 24 अक्टूबर | इंदौर |
| तीसरा वनडे मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 27 अक्टूबर | पुणे |
| चौथा वनडे मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 29 अक्टूबर | मुंबई |
| पांचवा वनडे मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 1 नवंबर | त्रिवेंद्र्पुरम |
| पहला टी-20 मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 4 नवंबर | कोलकाता |
| दूसरा टी-20 मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 6 नवंबर | लखनऊ |
| तीसरा टी-20 मैच | भारत-वेस्टइंडीज, 11 नवंबर | चेन्नई |
दौरे के लिए इस प्रकार है वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम

जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्बरीस, देवेंद्र बिशू, क्रैग ब्रेथवेट, रोस्टन चेस, शेन डोरिच, शेनन गेब्रियल, जहमर हेमिल्टन, शिमरन हैटमेयर, शाइ होप, अल्जारी जोसेफ, कीमो पॉल, किरेल पॉवेल, केमार रोच, जोमेल वैरिकन
The post IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सीरीज का शेड्यूल हुआ घोषित, जाने कब और कहाँ होंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.