इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरिज खेल रही है, हालांकि टेस्ट सीरिज गवा चुकी भारतीय टीम के पास शुक्रवार से शुरू हुए लास्ट और अंमित मैच में जीतने का मौका है, इस मैच को अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो खिलाड़ियों का मनोबल बना रहेगा और अगर ये मैच हार जाती है तो खिलाड़ियों का मनोबल गिरना तय है, वो इसलिए की भारतीय टीम ने अब तक खेले गए चार टेस्ट में से केवल एक टेस्ट मैच जीता है और सीरिज भी हार गए है, इसके अलावा वनडे सीरिज तो पहले ही गवा चुके है।
कुक ने विदाई टेस्ट में खेली पांच मैचों की सीरीज की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी
इधर केवल सम्मान बचाने के लिये खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने शुक्रवार को भी जबरदस्त गेंदबाजी का कमाल दिखाया। पहले दिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड टीम के पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 198 रन के छोटे स्कोर पर सात विकेट आउट किए।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पिछले मैच की ही टीम को बिना बदलाव के पांचवे टेस्ट के लिए उतारा। हालांकि इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुकी है और सीरिज भी अपने नाम कर चुकी है।
विराट कोहली से लगता है पाकिस्तानी टीम को डर, इशारों ही इशारों में इस पाक गेंदबाज ने कह दी ये बात
इधर अपने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहे पूर्व कप्तान एवं ओपनर एलेस्टेयर कुक 71 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। कुक अपने आखिरी मैच में 33वें टेस्ट शतक से चूक गये लेकिन आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड टीम की ओर से एकमात्र शीर्ष स्कोरर रहे।इधर भारतीय टीम के गेंदबाजों में इशांत शर्मा ने 22 ओवरों में 28 रन देकर तीन विकेट निकाले, जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट और रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले।