Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : INDvsPAK : मैच प्रीव्यू : हाई वोल्टेज मुकाबले में कुछ ऐसी होगी भारत-पाकिस्तान की सम्भावित एकादश

भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर बुधवार को एक महामुकबला खेला जाना हैं. इस मैच का दुनिया भर के प्रशंसक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और दर्शकों के लिए एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद हैं.

पाकिस्तान के पास तूफानी गेंदबाजी 

Pakistan beat Hong Kong by eight wickets

बता दें, कि पाकिस्तान के पास शानदार गेंदबाजी हैं और वह इस बात को हांगकांग के खिलाफ साबित भी कर चुके हैं. पाकिस्तान के पास मोहम्मद आमिर, हसन अली और उस्मान खान जैसे शानदार गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम को जल्दी आउट करने की क्षमता रखते हैं. वहीं पाकिस्तान के पास बल्लेबाजी में भी फखर जमान, बाबर आजम व शोएब मलिक जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर कर सकते हैं.

भारत को अपने बल्लेबाजों से उम्मीद  

Asia Cup: India will want big win over Hong Kong before confronting Pakistan (preview)

पाकिस्तान की गेंदबाजी अच्छी हैं, तो भारत के पास भी शानदार बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं. वहीं भारत के पास चहल और कुलदीप जैसे दो शानदार युवा स्पिनर हैं. जो अपनी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाज को चकमा दे सकते हैं. तेज गेंदबाजी पर भी भारत मजबूत हैं, क्योंकि उसके पास बुमराह और भुवनेश्वर की  जोड़ी हैं जो पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

एशिया कप में बराबरी का रहता हैं मुकाबला 

बता दें, कि भारत और पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 11 मैच खेले है. जिसमे से भारतीय टीम ने 5 मैच जीते है और पाकिस्तान की टीम ने भी 5 मैच ही जीते है. दोनों टीमों के बीच एशिया कप में खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा था.

आपकों यह भी बता दें, कि साल 2016 का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था. साल 2016 में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. इस मैच को भारत की टीम ने जीत लिया था.

मौसम रिपोर्ट 

बता दें, कि यह मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच 39 डिग्री के तापमान में खेला जायेगा. ह्युमिडीटी भी 41 % की रहेगी. वहीं हवा 24 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभवना नहीं हैं.

पिच रिपोर्ट

दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होगी. यह विकेट एक फ्लैट विकेट दिख रही हैं. तेज गेंदबाजो को इस विकेट से ज्यादा स्विंग नहीं मिलने वाली हैं. हालाँकि, जैसे-जैसे मैच चलेगा वैसे-वैसे विकेट स्लो होता जायेगा. इसलिए मैच में स्पिनरों की भुमिका अहम हो सकती हैं.

दोनों ही टीमों में कई शानदार बल्लेबाज हैं, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद हैं. इस फ्लैट विकेट में जो भी टीम टॉस जीतेगी. वह टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी और एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी.

इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान टीम – फखर जमान, इमाम उल हक़, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, शादाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान

 

The post एशिया कप : INDvsPAK : मैच प्रीव्यू : हाई वोल्टेज मुकाबले में कुछ ऐसी होगी भारत-पाकिस्तान की सम्भावित एकादश appeared first on SportzWiki Hindi.