लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एक क्रिकेटर का काम होता है फील्ड में अपना बेहतर प्रदर्शन देना. लेकिन इन सब से हटकर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खेल के अलावा कुछ अच्छी चीजों में भी अपना योगदान देते हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है इंडियन क्रिकेट टीम के होनहार प्लेयर गौतम गंभीर ने. जी हां, गौतम हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रोग्राम में पहुंचे थे. जहां उनका रूप देखना अद्भुत रहा. दरअसल गंभीर किन्नरों के प्रति समर्थन जताने के लिए इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. उनकी इस पहल की देशभर में सराहना हासिल हुई है.
गौतम ने में आयोजित एक कार्यक्रम में जब माथे पर बिंदी लगाए और दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आए तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया. गौरतलब है कि गौतम सामाजिक और चैरिटी कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते रहे हैं. मैदान पर भले ही वे आक्रामक तेवरों वाले क्रिकेटर के रूप में नजर आते रहे हों, लेकिन राष्ट्र से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी राय अथवा उनकी ओर से उठाए गए कदमों में परिपक्वता देखने को मिली है.छत्तीसगढ़ में पिछले साल अप्रैल में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 25 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने का ऐलान करके उन्होंने देश के प्रति अपने कर्तव्य भाव का अहसास कराया था.
Gautam Gambhir Wearing A Dupatta & A Bindi To Support Trans People Deserves All The Respect https://t.co/mvRdEhXmVp
— Stuti
(@StuteeMishra) September 13, 2018
समाज में उपेक्षा और भेदभाव के शिकार किन्नर समाज के प्रति समर्थन जताने के लिए जब गौतम पहुंचे तो किन्नर समाज ने दुपट्टा ओढ़ाकर और बिंदी लगाकर उनका स्वागत किया.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस घटना को लेकर देशभर में भारी गुस्सा देखने को मिला था. देश के इस गुस्से में अपनी आवाज को भी शामिल करते हुए उन्होंने तीखे सवाल किए थे. गंभीर ने इस मामले को लेकर दो ट्वीट किए थे. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘भारतीय चेतना का उन्नाव और फिर कठुआ में रेप किया गया.
अब इसकी हमारे सड़ चुके सिस्टम में ‘हत्या’ की जा रही है. सामने आओ, मिस्टर सिस्टम, मैं आपको चुनौती देता हूं. यदि हिम्मत है तो दोषियों को सजा दो.’ एक अन्य ट्वीट में गौतम ने लिखा था, ‘उन लोगों को, खासकर वकीलों को शर्म आनी चाहिए जो कठुआ की हमारी पीड़ित बेटी की वकीलको चुनौती दे रहे और रोक रहे हैं. ‘बेटी बचाओ’ से क्या हम ‘बलात्कारी बचाओ’ हो गए हैं. ‘
The post OMG ! इंडियन क्रिकेट टीम के इस बैट्समेन ने ये क्या कर दिया, जानकार आपको भी हैरानी होगी appeared first on Live Cities.
(@StuteeMishra)