Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया पूरे रंग में, पर PAK कर सकता है पलटवार

दुबई
भारत और पाकिस्तान के टीमें आज (रविवार) एक बार फिर एशिया कप-2018 के सुपर-4 के मैच में एक-दूसरे के सामने होंगी. यह दोनों टीमें बुधवार को एक मैच खेल चुकी हैं, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी.

भारतीय टीम हालांकि जिस लय में है उसे देखकर पाकिस्तान के लिए कुछ भी आसान नहीं रहने वाला है. रोहित शर्मा, शिखर धवन की सलामी जोड़ी के बाद अंबति रायडू और दिनेश कार्तिक ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों का जमकर सामना किया था. लेकिन इतिहास को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया इस पारपंरिक प्रतिद्वंद्विता को जरा भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतिम-11 में बदलाव करें, इसकी संभावना कम ही है. तीसरे नंबर पर अब तक रायडू को भेजा गया है और इस मैच में भी उन्हीं के आने के आसार हैं.समस्या चौथे नंबर की है जहां कार्तिक के अलावा धोनी ने अपने हाथ आजमाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ रोहित इनमें से किसे उतारते हैं यह देखना होगा.

वहीं, स्पिन में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा एक-दूसरे का साथ देते नजर आएंगे. इन तीनों के अलावा रोहित पार्ट टाइम जाधव को भी गेंद थमा सकते हैं. जाधव ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट चटकाए थे. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी.

वहीं, पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ इमाम उल हक और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े थे और शोएब मलिक ने अंत तक खड़े होकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में इन तीनों के अलावा हालांकि पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था. फखर जमान का बल्ला खामोश है. हारिस सोहेल भी नाकाम रहे थे. पाकिस्तान की फील्डिंग पिछले मैच में बेहद खराब रही थी और इसी कारण अफगानिस्तान की टीम 250 पार करने में सफल रही थी.

वहीं, गेंदबाजी भी पाकिस्तान की चिंता है. हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान उस तरह की गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं जैसी उनसे उम्मीद की जाती है.