एशिया कप 2018 में आज रविवार 16 सितंबर को दूसरा लीग मुकाबला पाकिस्तान की टीम और हांगकांग की टीम के बीच खेला जायेगा. बता दें, कियह दोनों ही टीमें ग्रुप ए में हैं और इसी ग्रुप में भारत की टीम भी हैं.
पाकिस्तान का पलड़ा भारी

बता दें, कि पाकिस्तान की टीम और हांगकांग की टीम के बीच आजतक कुल दो वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गये हैं और इन दोनों ही मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की हैं.
पाकिस्तान की टीम को कोशिश जहां इस मैच को आसानी से जीत 2 अंक अर्जित करने की होगी. वहीं हांगकांग की टीम एक बड़ा उलटफेर करने की ओर देख रही होगी.
पिच रिपोर्ट

दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच पूरी तरह से एक फ्लैट विकेट बनाई गई हैं, इसलिए इस पिच पर बल्लेबाज जमकर रन बना सकते हैं. यह विकेट तेज गेंदबाजो को उतना फायदा नहीं पहुंचाएगा, लेकिन स्पिनरों की गेंद इस विकेट पर घूम सकती हैं.
वैसे बल्लेबाज इस पिच पर बल्लेबाजी करना काफी पसंद करेंगे, क्योंकि बॉल काफी अच्छी तरीके से बल्ले में आएगा. यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता हैं.
हांगकांग ने जीता टॉस
पाकिस्तान की टीम और हांगकांग की टीम के बीच खेले जाने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस हांगकांग की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. हांगकांग के कप्तान अंशुमन ने कहा कल के मैच को देखकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, उम्मीद हैं पीच कल की तरह व्यवहार करेंगी.
इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

The post एशिया कप : PAKvsHK : हांगकांग ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला, कप्तान ने बताई पहले बल्लेबाजी चुनने की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.