हाल में ही अफगानिस्तान की टीम और आयरलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस वनडे सीरीज को अफगानिस्तान की टीम ने 2-1 के अंतर से जीत लिया था. आईसीसी ने इस सीरीज के बाद वनडे रैंकिंग को अपडेट किया है.
अफगानी खिलाड़ियों को रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा

बता दें, कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर आईसीसी रैंकिंग में अफगानिस्तान की टीम को बड़ा फायदा हुआ है. अफगानिस्तान की टीम के करिश्माई स्पिनर राशिद खान 755 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर पहुंच गये है.
वह सिर्फ भारत के जसप्रीत बुमराह से पीछे है. बुमराह 787 अंको के साथ वनडे के नंबर-1 गेंदबाज है. अफगान के ही दूसरे स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी अपनी शानदार गेंदबाजी का फायदा हुआ है. मुजीब अपने करियर की सबसे अच्छी 23वीं रैंकिंग पर पहुंच गये है. उनके 599 रेटिंग अंक है.
आयरलैंड के टीम मुर्ताग को भी अच्छा फायदा हुआ है. वह 602 अंको के साथ 21वें पायदान पर पहुंच गये है. बल्लेबाज की रैंकिंग में आयरलैंड के एंड्रयू बल्ब्रिन को फायदा हुआ है. वह 21 अंको की लम्बी छलांग लगाकर 72वें पायदान पर पहुंच गये है.
अफगानी बल्लेबाज रहमत शाह भी अपने करियर की सबसे अच्छी 31वीं रैंकिंग में पहुंच गये है. मोहम्मद नबी को अपनी बल्लेबाजी रैंकिंग में चार स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह अब 58वें स्थान पर पहुंच गये है, वहीं गेंदबाजी की रैंकिंग में वह 17वें पायदान पर बने हुए है.
रैंकिंग में भारत का भी दबदबा

बता दें, कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम का भी दबदबा देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम 121 रेटिंग अंको के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, तो वही भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए है. वहीं गेंदबाजो की रैंकिंग में बुमराह नंबर-1 पर है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा नंबर-4 व शिखर धवन नंबर-9 पर बने हुए है.

all ranking image credit ICC
@rashidkhan_19
Mujeeb ur Rahman
@tjmurtagh
@balbo90
See who gained after the latest @MRFWorldwide ICC ODI Rankings update!
https://t.co/dqvGeuWmmG pic.twitter.com/c7DArbNSGN
— ICC (@ICC) September 6, 2018
The post RANKING : आईसीसी ने अपडेट की वनडे रैंकिंग, जाने भारतीय टीम और भारतीय खिलाड़ियों का स्थान appeared first on SportzWiki Hindi.
Mujeeb ur Rahman