इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जा रही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। इस टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार से द ओवल में शुरु होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के चार टेस्ट मैचों के बाद स्कोर लाइन इंग्लैंड के पक्ष में 3-1 है और अब तो बस भारतीय टीम अपने सम्मान की लड़ाई के लिए उतरेगी।

केएल राहुल को बाहर कर पृथ्वी शॉ को शामिल करने की उठी थी बात
भारतीय टीम के मैनेजमेंट की तरफ से पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवें टेस्ट मैच में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें माना जा रहा है कि युवा 19 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है तो वहीं उनकी जगह पर अब तक सीरीज में सुपर फ्लॉप रहे केएल राहुल को बाहर किया जा सकता है।

टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता है केएल राहुल को बाहर करना-रिपोर्ट
केएल राहुल इस टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और हर कोई मान रहा है कि इनका पांचवें टेस्ट मैचमें बाहर बैठना तय है लेकिन वहीं अभी-अभी मिली एक रिपोर्ट की माने तो पांचवें टेस्ट मैच में भी टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को मौका देना चाहती है और वहीं पृथ्वी शॉ के लिए अभी डेब्यू कराने की कोई योजना नहीं है।

केएल राहुल को नेट में लंबे समय तक देखा गया बल्लेबाजी करते
अंग्रेजी समाचार टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो केएल राहुल को एक और मौका मिलने की पूरी संभावना है। क्योंकि अगर भारतीय टीम के गुरुवार के नेट सेशन को देखे तो वहां पर केएल राहुल एक लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए। तो वहीं दूसरी तरफ पृथ्वी शॉ को बल्लेबाजी का अभ्यास करते नेट सेशन में कुछ ज्यादा नहीं देखा गया।

बल्लेबाजी प्रैक्टिस के बाद राहुल ने की कैचिंग प्रैक्टिस
बल्लेबाजी का अभ्यास करने के बाद केएल राहुल को काफी वक्त तक स्लिप कॉर्डन की कैचिंग प्रैक्टिस करते देखा गया। केएल राहुल इस टेस्ट सीरीज के चार मैचों में तो केवल 113 रन ही बना सके हैं लेकिन जब बात करें उनकी फील्डिंग की तो उन्होंने अब तक इस सीरीज में 11 कैच पकड़े हैं। और उन्होंने स्लिप में बहुत ही चुस्ती दिखायी है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post REPORT : पृथ्वी शॉ को करना पड़ेगा डेब्यू का इंतजार, केएल राहुल ही खेलेंगे पांचवां टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.