Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS : पांचवे टेस्ट में अश्विन बैठेंगे बाहर, यह खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 7 सितंबर यानि शुक्रवार से द ओवल में शुरू होने जा रहा है। सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी इंग्लैंड की टीम एक ओर जीत के साथ सीरीज को एक तरफा करने का प्रयास करेगी तो वहीं सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली एंड कंपनी जीत के साथ विदा लेना चाहेगी।

रविचन्द्रन अश्विन का पांचवें टेस्ट में खेलना मुश्किल

भारतीय टीम को साउथैम्पटन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 60 रनों की हार का सामना करना पड़ा था और वहीं से सीरीज का भी फैसला हो गया। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक बहुत ही निराश किया है। इन्ही में से एक रहे हैं स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन…. जिनका प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच के बाद कुछ खास नहीं रहा।

रविन्द्र जडेजा के लिए खुले पांचवें टेस्ट में रास्ते

आर अश्विन लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से ही फॉर्म के साथ फिटनेस से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में आखिरी टेस्ट मैच में अश्विन की जगह रविन्द्र जडेजा को मौका मिलना तय माना जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो कल अश्विन प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आए। वो तीसरे टेस्ट मैच से ही अपनी ग्रोइंग इंजरी से जूझ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने चौथा टेस्ट मैच खेलने का फैसला किया लेकिन अब उनकी जगह पर रविन्द्र जडेजा की वापसी की पूरी संभावना है।

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलु सीरीज में रविन्द्र जडेजा का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

अब आर अश्विन की हासिया स्थिति को देखते हुए तो पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में उनकी छुट्टी तय है और रविन्द्र जडेजा को इस इंग्लैंड दौरे पर पहला मौका मिलना भी तय हो चुका है। रविन्द्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 26 विकेट हासिल किए थे तो वहीं निचले क्रम पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

भारत के लिए जडेजा ने अब तक खेले हैं 36 टेस्ट मैच

रविन्द्र जडेजा के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अब तक रविन्द्र जडेजा ने 36 टेस्ट मैचों में 29.17 की औसत से 1196 रन बनाए जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 90 रन रहा तो वहीं गेंदबाजी में शानदार काम किया है। रविन्द्र जडेजा ने 69 पारियों में 23.11 की औसत से 171 विकेट अपने नाम किए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post REPORTS : पांचवे टेस्ट में अश्विन बैठेंगे बाहर, यह खिलाड़ी करेगा रिप्लेस appeared first on SportzWiki Hindi.