क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पारी को बनाने में विकेटों के बीच सबसे तेज दौड़ एक अहम भूमिका निभाती है. एक रन को दो में बदलना और दो को तीन में, ऐसा करने से सामने वाली टीम पर एक दबाव अपने आप ही बन जाता है. साथ ही बल्लेबाज को भी विकेट पर रुकने में मदद मिलती है.
क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी आते रहे हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस दिखाते हुए विकेटों पर तेजी के साथ दौड़ लगाई. कुछ ऐसे ही खिलाड़ी मौजदा सामान में भी मौजूद हैं, जो तेजी के साथ रन दौड़ने में विश्वास रखते हैं. चलिए हम आपको ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.
10 – जॉनी बैरेस्टो

इंग्लैंड के जॉनी बैरेस्टो ने पिछले 12 महीनों में दिखाया है कि वह कितनी तेजी के साथ विकेटों के बीच में दौड़ते हैं. बैरेस्टो की तेजी के साथ रन चुराने की कला शानदार है.
9 – ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल के बारे में जो बात हम सभी नज़रअंदाज़ कर देते हैं वो विकेट के बीच दौड़ है. बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले मैक्सवेल विकटों के बीच दौड़ने के मामले में काफी तेज हैं.
8 – ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर नज़रिए से काफी तेज हैं. विकटों के बीच तो वह तेजी के साथ दौड़ते ही हैं साथ ही फील्डिंग के दौरान भी ब्रावो काफी तेज दिखाई देते हैं. ब्रावो की तरफ गयी गेंद पर बल्लेबाज को दो रन लेना काफी मुश्किल हो जाता है.
7. ब्रेंडन मैक्कुलम

न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं पर कई लीगों में खेलते हुए नज़र आते हैं. बड़े शॉट खेलने में माहिर मैक्कुलम विकटों के बीच दौड़ने के मामले में बेहद तेज हैं.
6. स्टीव स्मिथ

फिलहाल बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. मगर इसमें कोई शक नहीं है कि स्मिथ के पास क्रिकेट की एक शानदार प्रतिभा है. स्मिथ बल्लेबाजी करते हुए एक रन को दो और दो को तीन में बदलने की क्षमता रखता हैं. वह विकेट पर काफी तेज हैं.
5. हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या कुछ उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो धोनी को 100 मीटर रेस में प्रतिस्पर्धा देना का दम रखते हैं. बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में धोनी और पंड्या 100 मीटर की रेस लगाते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि धोनी ने बेहद कम अंतर से इस रेस को जीता था. पांड्या विकेटों के बीच बिजली की रफ़्तार से दौड़ते है.
4. डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर भी इस समय बॉल टेम्परिंग विवाद में बैन चल रहे हैं. वार्नर जहां बड़े शॉट खेलते हुए चौके छक्के लगाते हैं तो वहीं वह विकेट पर दौड़ते हुए एक-दो रन लेने में भी यकीन रखते हैं. वार्नर दौड़ने के मामले में काफी तेज हैं.
3. एबी डीविलियर्स

हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एबी डीविलियर्स दुनिया के एक शानदार बल्लेबाज हैं. वह स्टेडियम की किसी भी दिशा में शॉट लगाने की प्रतिभा रखते हैं, जिसके चलते उन्हें मिस्टर 360 के नाम से भी जाना जाता है. डीविलियर्स विकेट के बीच बेहद तेजी के साथ रन चुराते हैं.
2. महेंद्र सिंह धोनी

धोनी एक शानदार एथलीट हैं. स्ट्राइक रोटेट करते हुए धोनी ने भारत को अनेकों मैचों में जीत दिलायी. एक रन को दो में कैसे बदलना है ये धोनी से बेहतर शायद ही कोई जानता हो. वह हमेशा विकेट पर चीते की तरह दौड़ते हुए नज़र आते हैं.
1. विराट कोहली

मौजूदा समय में विराट कोहली दुनिया के जबरदस्त बल्लेबाज हैं. फिटनेस के मामले में बेहद सतर्क रहने वाले कोहली पलक झपकते ही रन चुरा लेते हैं. वह इस समय में विकटों के बीच सबसे तेज दौड़ लगाने के मामले में नंबर एक पर हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post मौजूदा समय में विकेटों के बीच सबसे तेज दौड़ लगाने वाले 10 खिलाड़ी, टॉप पर यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.