Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में जड़ा शतक, कम उम्र में ‘क्लब 100’ में हुए शामिल

लाइव सिटीज डेस्क: 18 साल 329 दिन के पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. पृथ्वी टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. इसके साथ ही वो टीम इंडिया की ओर से पदार्पण टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं. इनसे पहले लाला अमरनाथ, वीरेन्द्र सहवाग, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी यह कारनामा कर चुके हैं.

शानदार बल्लेबाज के जरिए कई रिकॉर्ड तोड़े

बता दें कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच के राजकोट में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. इस दौरान युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन किया. पृथ्वी पदार्पण मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाज के जरिए कई रिकॉर्ड तोड़े. पृथ्वी से पहले टीम इंडिया के 14 खिलाड़ियों ने पदार्पण टेस्ट मैच में शतक जड़ा है. इस लिस्ट में पहला नाम लाला अमरनाथ का है. उन्होंने साल 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ 118 रन की पारी खेली थी. जब कि कृपाल सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1955 में नाबाद 100 रन बनाए थे.

इस तरह अब्बास अली, हनुमंत सिंह, दीपक शोधन, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुरिंदर अमरनाथ, प्रवीण आमरे और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. भारत की मौजूदा टीम को देखें तो शिखर धवन और रोहित शर्मा भी पदार्पण टेस्ट मैच में शतक मार चुके हैं. इनके अलावा सुरेश रैना, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग और सौरव गांगुली भी यह कारनामा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, राजिंदर सिंह की लेंगे जगह

मुंबई के पृथ्वी शॉ ने अपने पदार्पण मैच में तूफानी बल्लेबाजी दिखायी. उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से अर्धशतक बनाया. लेकिन इसके बाद उन्होंने रन बनाने की स्पीड बढ़ा दी. पृथ्वी ने 99 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों की मदद से शतक बनाया. वो टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 17 साल और 112 दिन की उम्र में शतक बनाया था. जब कि पृथ्वी ने 18 साल और 329 दिन की उम्र में शतक जड़ा.

The post पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में जड़ा शतक, कम उम्र में ‘क्लब 100’ में हुए शामिल appeared first on Live Cities.