इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज की की टीम को 311 रनों पर समेट दिया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
विश्व कप हॉकी के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केन्द्र होंगी बॉलीवुड की ये दिग्गज हस्तियां
इसी के साथ भारतीय टीम ने भी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शुरूआत की। केएल राहुल और पृथ्वी शॉ के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। इसके साथ अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। इस युवा बल्लेबाज ने इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसे हासिल करना हर किसी के बस में नहीं है। 18 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी टेस्ट पारी की शुरुआत में पहले ही ओवर में छक्का जड़कर कर कारनामा करने में सफल रहे।
हिटमैन रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में तोड़ सकते है सचिन के ये खास रिकॉर्ड
ये कारनामा पहले भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज वीरेंन्द्र सहवाग ने 10 साल पहले किया था। वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2008 में खेले गए अहमदाबाद टेस्ट में यह कारनामा किया था। अब टेस्ट के पहले ओवन में छक्का जड़ने वाले पृथ्वी शॉ दूसरे बल्लेबाज हो गए है और इस शानदार छक्के के साथ ही उन्होंने वीरेन्द्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।