वनडे क्रिकेट हो या टेस्ट निचले क्रम के बल्लेबाजों से रन बनाने की अपेक्षा नहीं की जाती है. पर कई मौकों पर देखा गया है कि पुछल्ले बल्लेबाज आखिरी में टिककर विपक्षी टीम के लिए बड़ा सर दर्द बन जाते हैं. इसे बयां करने के लिए शायद ये कहावत बिलकुल सही रहेगी कि हाथी निकल गया और पूँछ रह गयी.
आज हम आपको वनडे क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते हैं इन साझेदारियों के बारे में.
1. विवियन रिचर्ड्स और माइकल होल्डिंग

10वें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारियों में जो सबसे शीर्ष पर है वह वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स और माइकल होल्डिंग के बीच हुई साझेदारी है.
इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर 10वें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की थी. यह मुकाबला साल 1984 में खेला गया था. उस मैच में रिचर्ड्स ने ताबड़तोड़ 189 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
The post वनडे क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए हुईं सबसे बड़ी रिकॉर्ड साझेदारियां appeared first on SportzWiki Hindi.