Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ कोहली ने बनाए सबसे तेज 10 हजार रन, कई और रिकॉर्ड भी किए कायम

नई दिल्ली/पटना.लाइव सिटीज.सेंट्रल डेस्क. भारत और वेस्टइं​डीज के बीच पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृखंला के दूसरे मैच में आज कई सारे रिकॉर्ड देखने को मिले. लेकिन सबसे बड़ा रिकॉड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम रहा. आज के मैंच में भारत के कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए दुनिया में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आपको बता दे कि कोहली ने इस रिकॉर्ड को कामयम किया और साथ ही क्रिकेट के भगवान सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा. इससे पहले ये रिकॉर्ड मास्ट बलास्टर कहे जानेवाले सचिन के ही नाम था.

सबसे कम परियां खेली हैं कोहली ने

जानाकरी के अनुसार कोहली ने अपने 10 हजार रन केवल 205 पारियों में ही पूरे कर लिए हैं. इससे पहले सचिन के नाम ये रिकॉर्ड था. सचिन ने 259 पारियों में इस जादुई आंकड़ें को छूआ था. यानि कोहली ने 45 पारी कम खेलते हुए ही ये रिकॉड बना लिया. विराट कोहली से पहले दुनिया के 12 बल्लेबाज अपने वनडे करियर में 10 हजार रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं.

वहीं ऐसा कारनामा करनेवालें भारतीय बल्लेबाजों में कोहली 5वें खिलाड़ी है. कोहली से पहले तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धौनी (10,123) शामिल हैं. आज जैसे ही विराट ने जैसे ही ये रिकॉर्ड छूआ वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाइंयों का तांता लग गया. कई क्रिकेट दिग्गजों ने इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें बधाई दी.

डेब्यू के सबसे कम दिनों में बनाया ये रिकॉर्ड

आपको बता दे कि कोहली सचिन को तो पीछे छोड़ ही चुके हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई महान क्रिकेटरों को भी पीछे छोड़ दिया है. एक ओर जहां कोहली पारियो के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं तो वहीं दिनों के हिसाब से भी नंबर एक पर आ गए हैं. कोहली ने अपने डेब्यू से लेकर 3270 दिनों के खेल में 10 हजार रन बनाए हैं वहीं इससे पहले भारत के वॉल माने जानें वाले राहुल द्रविड़ ने 3969 दिनों में ये रिकॉर्ड कायम किया था.

 

सबसे कम गेंदों का किया है सामना

बात अगर गेंदों की करे तो इस मामले में भी कोहली नंबर वन हैं. उन्होंने 10 हजार रन बनाने के लिए 10813 गेंदों का सामना किया है. वहीं उनसे पहले श्रीलंका के धुंआधर ओपनर रहे सनथ जयसूर्या ने ये रिकॉर्ड 11296 गेंदों को खेल कर बनाया था.

The post सचिन का रिकॉर्ड तोड़ कोहली ने बनाए सबसे तेज 10 हजार रन, कई और रिकॉर्ड भी किए कायम appeared first on Live Cities.