स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है और भारतीय हॉकी टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। गुरुवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारत ने ओमान को 11-0 के बड़े अंतर से हराकर विजयी आगाज किया है। भारत शुरुआत से ही ओमान पर हावी नजर आई। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह (41वें, 55वें और 57वें मिनट) ने हैटट्रिक लगाई, जबकि ललित उपाध्याय (17वें मिनट), हरमनप्रीत (21वें मिनट), नीलकांता शर्मा (22वें मिनट), मंदीप सिंह (29वें मिनट), गुरजंत सिंह (37वें मिनट), आकाशदीप (49वें मिनट), वरुण कुमार (49वें मिनट) और चिंग्लेनसाना सिंह (53) ने मिलकर एक-एक गोल दागने में कामयाब रहे।
आपको जानकारी में बता दें, पहले क्वॉर्टर में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर पाई। वैसे भारतीय टीम ने पहले क्वॉर्टर में गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन ओमान शानदार खेल दिखाते हुए गोल बचाने में सफल रही। हालांकि, दूसरे क्वॉर्टर में भारतीय टीम पूरी तरह से ओमान हावी नजर आई। दूसरे क्वॉर्टर के 15 मिनट में भारत ने कुल 4 गोल दागे। शुरुआती गोल ललित उपाध्याय के नाम रहा।
तीसरे क्वॉर्टर में भारत ने दो गोल दागे। भारत के लिए 7वां गोल आकाशदीप ने सुरेंदर कुमार के पास पर किया। इसके कुछ ही देर बाद मिले पेनल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार ने गेंद जाल में उलझाकर भारत की बढ़त 8-0 कर दी।
दिलप्रीत की हैटट्रिक
53वें मिनट में भारत को मैच का 7वां पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां हरमनप्रीत ने हिट लगाने में कामयाब हुए। इस तरह से भारत ने 11-0 से बड़ी जीत दर्ज की। वैसे बता दें, भारत 2011 और 2016 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
Herald