वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच भुगतान को लेकर मतभेद कोई नयी बात नहीं है. 2005 में भी कुछ ऐसी समस्या सामने आयी थी. वहीं 2009 और 2014 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इस बीच पूरी दुनिया में टी-20 लीग्स उभर कर सामने आईं और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों ने देश के लिए खेलने की बजाय इन लीग्स में खेलने का निर्णय लिया.
यही कारण है कि वेस्टइंडीज टीम मौजूदा समय में वनडे आईसीसी रैंकिंग में नंबर 9 पर है. अगर वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी टीम में वापस आ जाए तो आज भी टीम एक मजबूत टीम बनकर सामने आ सकती है. चलिए हम ऐसी ही वनडे वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन बना कर देखते हैं.
ओपनिंग
1. क्रिस गेल

क्रिस गेल को धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण यूनिवर्स बॉस के नाम से जाना जाता है. इसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते गेल लीग्स के लिए डिमांड में रहते हैं. कोई भी फ्रेंचाइजी हो उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. गेल 284 वनडे मैचों में 9727 रन बना चुके हैं. जिसमें 215 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा.
2. एविन लुईस

वेस्टइंडीज की ओर से तेज तर्रार बल्लेबाजों की लिस्ट में एविन लुईस का नया नाम है. लुईस ने 35 वनडे मैच अभी तक खेले हैं. जिसमें वह 82.31 की स्ट्राइक रेट से 1010 रन बना चुके हैं. 176 उनका सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ आया. दुर्भाग्य से उस मैच में लुईस को चोट के चलते रिटायर होना पड़ा था वरना ये स्कोर काफी बड़ा हो सकता था.
मध्यक्रम
3. डेरेन ब्रावो

डेरेन ब्रावो ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी स्टाइल से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था. उनकी बल्लेबाजी तकनीक बेहद शानदार है. 94 वनडे मैच खेल चुके डेरेन ने 2595 रन बनाए. जिसमें 124 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
2016 के बाद डेरेन ने मतभेद के चलते अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला. अब एक लंबे समय बाद भारत के खिलाफ टी-20 टीम में उनकी वापसी हुई है.
4. दिनेश रामदीन(विकेटकीपर)

दिनेश रामदीन एक शानदार प्रतिभशाली खिलाड़ी हैं. विकेट के पीछे रामदीन के हाथ काफी तेज हैं. मगर बड़े-बड़े हिट लगाने में कहीं पीछे रह जाने की वजह से वह अपनी जगह वनडे में बरकार नहीं रख पाए.
रामदीन ने 139 वनडे मैच खेले. जिसमें 2200 रन बनाए और विकेट के पीछे 181 कैच पकड़े. अब भारत के खिलाफ टी-20 में उनकी वापसी हुई है.
ऑल राउंडर
5. कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड का नाम बड़े-बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल है. पोलार्ड ने 101 वनडे मैच अभी तक खेले. जिसमें 92.89 की स्ट्राइक रेट से 92.89 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में वह 5.74 की इकॉनमी से 50 विकेट ले चुके हैं.
6. आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल एक जबरदस्त ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. रसेल ने अभी तक कुल 52 वनडे मैच खेले. जिसमें 130.46 की औसत से 998 रन बनाए. 92 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. गेंदबाजी में उन्होंने 5.87 की इकॉनमी से 65 विकेट चटकाए.
7. ड्वेन ब्रावो

मौजूदा समय में ड्वेन ब्रावो दुनिया के सबसे शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं. बात चाहें गेंदबाजी की हो या बल्लेबाजी की ब्रावो दोनों में ही शानदार करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करते.
यही कारण है कि पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद हैं. ब्रावो ने 164 वनडे मैच अभी तक खेले. जिसमें 2968 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में 199 विकेट लिए.
8. डैरेन सैमी(कप्तान)

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी क्रिकेट इतिहास में दो बार आईसीसी वर्ड टी-20 जीतने वाले सैमी पहले कप्तान हैं. उन्होंने 126 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 1871 रन बनाए और गेंदबाजी में 81 विकेट लिए.
गेंदबाज
9. सुनील नरेन

सुनील नरेन वेस्टइंडीज के एक मिस्ट्री स्पिनर गेंदबाज हैं. सीमित ओवरों में उनकी स्पिन गेंदबाजी शानदार है. नरेन ने 65 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 4.12 की शानदार इकॉनमी से 92 विकेट लिए.
10. जेसन होल्डर

जेसन होल्डर मौजूदा वेस्टइंडीज वनडे टीम के कप्तान हैं. वेस्टइंडीज टीम से बड़े नाम अचानक जाने से होल्डर को 23 वर्ष की उम्र में ही कप्तानी सौंपी गयी और वह वेस्टइंडीज टीम के कप्तान बनने वाले युवा कप्तान बने. उन्होंने अभी तक 79 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 5.42 की इकॉनमी से 110 विकेट ले चुके.
11. केमार रोच

केमार रोच मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के वनडे और टेस्ट में लीडर अटैकिंग गेंदबाज हैं. वह 140 से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी करते. 72 वनडे मैच खेल चुके केमार 109 विकेट निकाल चुके हैं.
The post वेस्टइंडीज अगर इन 11 खिलाड़ियों को मिलाकर बना दे टीम तो दुनिया की किसी भी टीम को दे सकती हैं मात appeared first on SportzWiki Hindi.