इंटरनेट डेस्क। गुरुवार से शुरू होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम कई बदलावों के साथ मैदान में उतरने जा रहा हैं। साथ ही बताया जा रहा है की भारतीय टीम में पहली बार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है जों कल केएल राहुल के साथ भारतीय पारी का आगाज करेंगे। भारत ने प्रत्येक मैच से पहले अंतिम 12 खिलाड़ियों की घोषणा की हैं। पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे में पहली बार टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनको मैच खेलने का मौका नही मिला था।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की 12 खिलाड़ियों की टीम में भारत रविचंद्रन अश्विन, रविद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर चुने हैं जबकि तेज गेंदबाजी मोहम्मद शमी और उमेश यादव मौका दिया है। इसके अलावा बताया जा रहा है की भारत की तरह से ओपनिंग करते हुए केएल राहुल के साथ पृथ्वी शॉ नजर आ सकते है। बताया जा रहा है की शॉ ने थ्रो डाउन पर अभ्यास करते हुए भी नजर आये है। साथ ही कहा जा रहा है की ऋषभ पंत छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे। एशिया कप में विश्राम के बाद विराट कोहली फिर से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
अंतिम 12 खिलाड़ियों के नाम :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर।
इस मामले में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते है अश्विन
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत जल्दी शुरू करेगा डे-नाईट टेस्ट मैच खेलना!
Herald