Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 के ऑक्शन की डेट और जगह हुई तय, इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने 11 साल के इतिहास में एक जबरदस्त पहचान बना ली है और अब ये हाई प्रोफाइल टी-20 लीग अपने 12वें सीजन के आयोजन के इंतजार है। दर्शकों के सबसे चहेते आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी को भी अभी से ही शुरू कर दिया गया है।

आईपीएल-12 की नीलामी को लेकर बीसीसीआई का शेड्यूल तैयार

11 सीजन के सफलतम आयोजन के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल-2019 के सीजन की तैयारी के लिए अपना पहला कदम आगे बढ़ा दिया है जिसमें आईपीएल-12 की नीलामी प्रक्रिया की खबर सामने आ रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन की तरह इस सीजन में भी बचे खिलाड़ियों और रीलीज होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी जिसकी तारीख को बीसीसीआई ने तय कर दिया है।

16 दिसंबर को गोवा में होगी आईपीएल-12 की नीलामी 

अगर ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए नीलामी इसी साल के अंत में कराने जा रही है।

संभावना है कि इस साल 16 दिसंबर को गोवा में बीसीसीआई के टी-20 क्रिकेट लीग आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। गोवा में होने वाली इस नीलामी प्रक्रिया में फ्रेंचाइजी टीमों के द्वारा रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों के साथ ही नीलामी में नए शामिल खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी।

रीलीज होने वाले खिलाड़ियों के साथ ही नए नामों की होगी नीलामी

आईपीएल के नीलामी इतिहास में ये पहली बार होगा जब खिलाड़ियों की बोली दिसंबर में लगायी जाएगी। इससे पहले हर बार आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया जनवरी या फरवरी में ही हुई है। वैसे दिसंबर में ही नीलामी के होने की खबर को पूरी तरह से साफ नहीं माना जा सकता है लेकिन इसकी संभावना प्रबल हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल-11 के लिए हुए ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स रहे थे जिनको राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल-12 के ऑक्शन की डेट और जगह हुई तय, इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी appeared first on SportzWiki Hindi.