Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बल्ख लेजेंड्स की लगातार दूसरी जीत, कंधार नाइट्स को 13 रनों से हराया

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बल्ख लेजेंड्स ने शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में मजबूत काबुल की टीम को हारने के बाद दूसरे मैच में टीम ने कंधार नाइट्स को भी शिकस्त दे दी। शारजाह क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के पांचवे मैच को बल्ख लेजेंड्स ने 13 रनों से जीत लिया। कंधार की टीम को टूर्नामेंट में अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। मैच में कंधार नाइट्स के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।

कोलिन मुनरो ने दी विस्फोटक शुरुआत

बल्ख की टीम को सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने विस्फोटक शुरुआत दी। मुनरो ने सिर्फ 24 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया लेकिन छोटे- छोटे योगदान से टीम को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 तक पहुंचा दिया।

मुनरो के अलावा रवि बोपारा ने 34 रनों की पारी खेली। कंधार नाइट्स के लिए सैयद शिर्ज़ाद, आमिर हमजा, करीम जनत और वकार सलामखेल ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया।

कंधार का मध्यक्रम रहा विफल

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए कंधार की टीम को 166 रनों की जरूरत थी। टीम के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और ब्ब्रेंडम मैकुलम ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद कंधार के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। कप्तान असगर को छोड़कर मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया।

20 ओवर में कंधार की टीम 7 विकेट पर 152 रन ही बना पाई।कप्तान असगर अफगान ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाये। बल्ख के लिए तेज गेंदबाज गुलब्दीन नैब ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। उनके अलावा कप्तान मोहम्मद नबी, आफताब आलम और बेन लाफलिन को 1-1 विकेट मिला।

पॉइंट्स टेबल

अपने दोनों मैच जीतकर बल्ख लेजेंड्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है वहीं दो मैचों में दोनों हारकर कंधार नाइट्स की टीम टेबल में सबसे नीचे है।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बल्ख लेजेंड्स की लगातार दूसरी जीत, कंधार नाइट्स को 13 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.