Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही पैदा हुआ था भारत का सबसे धाकड़ बल्लेबाज, 150 मैचो में ही बना दिए थे 13470 रन

इंडियन क्रिकेट के शानदार बल्लेबाजों की लिस्ट में कपिल देव से लेकर सचिन और भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान कोहली का नाम भी जरूर आता हैं. मगर इन सब से पहले भी एक ऐसा बेहतरीन क्रिकेटर था. जिसने इंडियन टीम के बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी थी.

बता दे ये थे भारत के पूर्व क्रिकेटर विजय मर्चेंट. मुंबई में जन्में विजय का जन्म 12 अक्टूबर 1911 में हुआ था. ये इंडिया टीम से सबसे पहले धाकड़ बल्लेबाज माने जाते थे. इनकी बल्लेबाजी तो ऐसी शानदार थी. कि इनके सामने बड़े-बड़े गेंदबाज भी आने से डरते थे.

सुनील गावस्कर और तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज भी इन्ही की राह पर चले हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत ये थी कि इन्होने सभी मैच इंग्लैंड की टीम के खिलाफ ही खेले हैं. तो आइये आज उनके जन्मदिन के मोके और जाने उनसे जुड़ी और दिलचस्प बातें.


अपने जीवन में महज 10 टेस्ट मैच खेले
क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, इस खिलाडी ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. 18 साल बाद इन्होने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1951 में खेला था. वैसे इनका अंतरराष्ट्रीय करियर काफी लम्बा रहा हैं. लेकिन इन्होने मैच सिर्फ 10 ही खेले हैं जिनमे इन्होने महज 859 रन ही बनाये हैं.


नहीं जीत पाए एक भी मैच
जहां इनकी गिनती सबसे ज्यादा बेहतरीन बल्लेबाजो में होती थी. वही इन्होने अपने करियर में एक भी मैच नहीं जीता. जी हाँ, इन्होने अब तक कुल दस टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं. जिसमे इन्हे सभी में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके बाद भी इन्हे सबसे धाकड़ बल्लेबाज माना जाता था.

फर्स्टक्लॉस बल्लेबाजी में थे मास्टर
इस खिलाड़ी को वनडे खेलने का मौका तो नहीं मिला. मगर फर्स्टक्लॉस क्रिकेट में इनके जैसे बल्लेबाजी अभी तक कोई नहीं कर पाया. क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, विजय मर्चेंट ने फर्स्टक्लॉस क्रिकेट में 150 मैच खेले हैं. जिसमे इन्होने 13,470 रन बनाये हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आज ही पैदा हुआ था भारत का सबसे धाकड़ बल्लेबाज, 150 मैचो में ही बना दिए थे 13470 रन appeared first on SportzWiki Hindi.