Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

150 के स्ट्राइक रेट से कर्णवीर कौशल ने लगाया विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक, बने पहले भारतीय बल्लेबाज

इनदिनों देश में विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में आज 6 दिसंबर को उत्तराखंड और सिक्किम के बीच एक मैच खेला जा रहा हैं. इस मैच में उत्तराखंड के ओपनर बल्लेबाज कर्णवीर कौशल ने इतिहास रच दिया हैं.

कर्णवीर कौशल ने लगाया दोहरा शतक

विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज कर्णवीर कौशल ने शानदार दोहरा शतक लगाया हैं. उन्होंने सिक्किम के गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए मात्र 135 गेंदों पर 202 रन का दोहरा शतक लगाया हैं. उन्होंने अपने इस शानदार दोहरे शतक में 18 चौके और 9 छक्के लगाये हैं.

भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक

बता दें, कि  उत्तराखंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज कर्णवीर कौशल द्वारा बनाया गया यह दोहरा शतक भारतीय घरेलू वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक हैं. इससे पहले कोई भी क्रिकेटर भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक नहीं लगा पाया था.

हालाँकि, वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने तीन दोहरें शतक बनाये हुए हैं. वहीं एक-एक दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने भी बनाया हैं.

तोड़ा अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड 

बता दें, कि भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट में इससे पहले सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम था. अजिंक्य रहाणे ने साल 2008 में मुंबई के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 187 रन की शानदार पारी खेली थी.

अजिंक्य रहाणे के इस 187 रनों के रिकॉर्ड को अब कर्णवीर कौशल ने दोहरा शतक लगाकर तोड़ दिया हैं. अब उनके 202 रन का स्कोर ही भारत के घरेलू क्रिकेट का सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड माना जायेगा.

आपकों इस मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि उतराखंड की टीम ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाये हैं. विनीत सक्सेना ने भी 133 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली. वहीं सौरभ चौहान ने नाबाद 26 रन की पारी खेली. वहीं विजय जेठी ने भी 12 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली.

The post 150 के स्ट्राइक रेट से कर्णवीर कौशल ने लगाया विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक, बने पहले भारतीय बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.