Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

15 वर्षीय जेरेमी ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता

ब्यूनस आयर्स | भारत के 15 वर्षीय एथलीट जेरेमी लालरिनुगा ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। जेरेमी ने पुरुषों की 62 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में जेरेमी ने कुल 274 किलोग्राम का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 124 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 150 किलोग्राम का भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक तुर्की के केनेर तोप्तस को हासिल हुआ। उन्होंने कुल 263 किलोग्राम का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।

ये भी पढ़ें….राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने दोस्ताना मैचों के लिए शुरू किया प्रशिक्षण

कोलंबिया के विलार मानजारेस ने कुल 260 किलोग्राम का भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 

The post 15 वर्षीय जेरेमी ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.