Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडोनेशिया में भारतीय होंडा टीम ने 16 अंक अपने नाम किए

इंडोनेशिया| भारत की इदेमित्सु होंडा रेसिंग इंडिया टीम ने एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) के पांचवें राउंड की रेस-2 में रविवार को 10 अंक अपने नाम किए। यहां 3.964 किलोमीटर लंबे सेंथुल इंटरनेशनल सर्किट में इदेमित्सु होंडा रेसिंग इंडिया टी प्रो टेन-10 टीम के राइडर जापान के टैगा हादा सुपरस्पोर्ट्स 600 सीसी में रेस-2 में 10वें नंबर पर रहे।
20 साल के हादा ने एक मिनट 31.025 सेकेंड के साथ सर्वश्रेष्ठ लैप टाइमिंग निकाला। उन्होंने रेस-2 में रविवार को होंडा टीम के लिए छह अंक और जुटाए और होंडा इंडिया टीम के अंकों को 16 तक पहुंचा दिया।

600 सीसी टीम अंकतालिका में हादा 31 राइडरों के बीच नौवें नंबर पर हैं।

एपी-250 वर्ग में राजीव सेथू और अनीश शेट्टी ने अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ लैप टाइमिंग निकाला। रेस-2 में राजीव और अनीश ने क्रमश : दो और तीन स्थानों का फायदा किया।

रेस-2 में 23 वें नंबर से शुरुआत करते हुए राजीव ने 21 वां और अनीश ने 27 वें नंबर से शुरुआत करते हुए 24 वां स्थान प्राप्त किया।

इंडोनेशिया राउंड के बाद इदेमित्सु होंडा रेसिंग इंडिया टी प्रो टेन-10 टीम एपी-250 वर्ग में अब 23 टीमों के बीच शीर्ष-15 में पहुंच गया है।

The post इंडोनेशिया में भारतीय होंडा टीम ने 16 अंक अपने नाम किए appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.