Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने अंडर-17 से तय किया भारतीय टीम तक का सफर, लिस्ट में नहीं है विराट, सचिन का नाम

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत के पांच ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए इंडिया ए क्रिकेट, अंडर-19 क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तीनों खेला हुआ हैं.

आपकों जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच हैं, कि ऐसे क्रिकेटरों में भारतीय वर्तमान कप्तान विराट कोहली, भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी और लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल नहीं हैं.

युवराज सिंह 

युवराज सिंह भारत के ऐसे क्रिकेटरों में शामिल हैं. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेला, इंडिया ए के लिए भी खेला और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी खेला.

उन्होंने 2000 में भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप खेला था. जिसमे वह ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ भी रहे थे. भारतीय टीम में आने से पहले उन्होंने इंडिया ए के लिए भी खेला हुआ था. युवराज सिंह ने साल 2000 में भारत के लिए डेब्यू खेला था. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट मैच, 304 वनडे मैच और 58 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हुए हैं.

अम्बाती रायडू 

अम्बाती रायडू भी उन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए अंडर-19 क्रिकेट , इंडिया ए और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तीनों खेला हुआ हैं.

अम्बाती रायडू ने साल 2004 के अंडर-19 विश्व कप में भारत की टीम की कप्तानी की थी. साथ ही वह इंडिया ए की टीम से भी खेल चुके हैं. अम्बाती रायडू ने भारतीय टीम के लिए अबतक 40 वनडे मैच और 7 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हुए हैं.

शिखर धवन 

shikhar dhawan

शिखर धवन भी भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट , इंडिया ए और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट तीनों खेले हैं. धवन ने 2004 में भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेला था. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.

शिखर धवन ने काफी समय तक इंडिया ए के लिए भी खेला हुआ हैं. इंडिया ए के लिए खेलते हुए वह वनडे क्रिकेट में 248 रन की पारी भी खेल चुके हैं. धवन अबतक भारतीय टीम के लिए 34 टेस्ट मैच, 110 वनडे मैच और 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं.

पृथ्वी शॉ 

युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट, इंडिया ए और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2018 का अंडर-19 का विश्व कप जीता था.

वह भारतीय टीम में शामिल होने से पहले लगातार इंडिया ए की टीम के लिए खेल रहे थे. वह अबतक भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

मनीष पांडे 

मनीष पांडे भारतीय टीम के लिए साल 2008 का अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं. भारत ने यह अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया था. वही कई मर्तबा उन्हें इंडिया ए की टीम का कप्तान बनाया जा चुका हैं. मनीष पांडे फिलहाल भारत की अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य हैं. वह भारत के लिए 23 वनडे मैच और 25 टी-20 मैच खेल चुके हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने अंडर-17 से तय किया भारतीय टीम तक का सफर, लिस्ट में नहीं है विराट, सचिन का नाम appeared first on SportzWiki Hindi.