खेल डेस्क। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच भले ही युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के लिए दुस्वप्न के समान हो, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के एक अन्य तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
पृथ्वी शॉ ने 10 साल बाद इस बल्लेबाज का तोड़ा ये अनोखा रिकॉर्ड
उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने वेस्इंडीज की पहली पारी केवल 311 रन पर समेट दी। मेहमान टीम की इस पारी में उमेश यादव ने 88 रन पर छह विकेट हासिल कर अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इस दौरान उमेश यादव ने बतौर तेज गेंदबाज 19 साल में पहली बार भारतीय धरती पर एक पारी में छह विकेट लेने की बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।
कप्तान विराट कोहली को इन खिलाड़ियों पर कभी नहीं आता गुस्सा, ये हैं बड़ी वजह
इससे पहले भारत में बतौर तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 1999 में मोहाली टेस्ट मैच में 27 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। वैसे भारतीय पिचों पर हमेशा से ही स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है।
चैंपियन बोल्ट ने नए करियर की धमाकेदार शुरुआत, डेब्यू मैच में ही दागे दो गोल
इसी कारण उमेश यादव को छोडक़र इस 19 साल की लम्बी अवधि के दौरान कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज अपने घरेलू मैदान पर मैच की एक पारी में छह विकेट हासिल नहीं कर सका था।
उमेश यादव ने अपने इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की मदद से 40 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में 113 विकेट हासिल कर लिए हैं। इस भारतीय गेंदबाज के नाम दो बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।