Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका को हराकर भारत ने रिकॉर्ड छठीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 144 रन से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहले विशाल स्कोर खड़ा किया और उसके बाद श्रीलंका की टीम को आसानी से आलआउट कर मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि भारत ने रिकॉर्ड छठीं बार अंडर-19 एशिया कप अपने नाम किया है।

गौरतलब है कि भारत के सीनियर टीम ने भी कुछ दिन पहले सातवीं बार एशिया कप जीता है जो कि किसी भी टीम के द्वारा सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान पी सिमरन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिए शानदार 121 रन की साझेदारी की। अंतिम ओवर्स में कप्तान पी सिमरन सिंह और आयुष बडोनी ने तेजी से रन बनाते हुए भारत का स्कोर कुल 50 ओवर में 304 पहुंचा दिया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम कभी भी लक्ष्य प्राप्ति की दौड़ में नजर नहीं आई और पूरी टीम 38.4 ओवर खेलकर 160 रन पर आलआउट हो गई और भारत ने आसानी से यह मैच जीत लिया। भारत के लिए हर्ष त्यागी ने 38 रन देकर 6 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।



Herald