खेल डेस्क। स्टार ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन (37 पर पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी केवल 181 रन पर ही ढेर कर दी है। इससे भारत को पहली पारी के आधार पर 468 रन की विशाल बढ़त मिली है।
1st Test: भारतीय टीम ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा
रोस्टन चेस (53)और कीमो पॉल (47) को छोडक़र कोई कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर सके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने भी दो और उमेश यादव, रवीन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे दिन छह विकेट 94 रन से आगे अपनी बल्लेबाजी शुरू की। इसके बाद उसने अपने चार विकेट केवल 87 रन जोडक़र ही गंवा दिए।
पृथ्वी शॉ के बारे में गांगुली ने कही दिल को छू लेने वाली ये बात
इससे पहले भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (139), पृथ्वी शॉ (134) और रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 100) की शतकीय पारियों के दम पर पहली पारी नौ विकेट पर 649 रन पर घोषित की थी।
इस दौरान पृथ्वी शॉ और रवीन्द्र जडेजा ने अपने करियर का पहला और विराट कोहली ने 24वां टेस्ट शतक लगाया। ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने 132 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। अपने पहले शतक के लिए जडेजा को 38 टेस्ट का इंतजार करना पड़ा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 24वें टेस्ट शतक के दौरान 230 गेंदों का सामना करते हुए 139 रन बनाए।
IndvWi : कोहली ने टेस्ट की पहली पारी में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान