आईसीसी महिला विश्व टी-20 अब कुछ ही दूरी पर खड़ा है। ऐसे में इस विश्व टी-20 की तैयारियों को लेकर सभी टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं। इसी तरह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व टी-20 की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम से खेल रही है।
भारतीय महिला ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम को दी मात
भारतीय महिला ए टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम के बीच भारत की मेजबानी में खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मुंबई में खेला गया।

इस मैच में भारतीय महिला ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए टीम को 28 रनों से हराकर दूसरा टी-20 मैच अपने नाम किया।
भारतीय महिला ए टीम ने पहले खेलते हुए बनाए 184 रन
भारतीय महिला ए टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारत की महिला ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 66 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट खो दिए।

अब भारतीय महिला ए टीम मुश्किल में पड़ गई लेकिन यहां से अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर 184 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हरमन ने जहां 57 रन बनाए तो वहीं मिताली ने नाबाद 61 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम नहीं हासिल कर सकी लक्ष्य
भारतीय ए टीम से मिले 185 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए टीम बल्लेबाजी करने उतरी। ऑस्ट्रलिया ए की सलामी बल्लेबाज जोसफेन डूली और तहलिया मैक्ग्राथ ने तूफानी शुरुआत देते हुए 7 ओवर में 61 रन जोड़े।

लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए की पारी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। आखिर में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी और मैच को 28 रनों से गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए जोसफेन डूली ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया मिताली नाम की आंधी शानदार शतकीय पारी खेल 2-0 से बनाई सीरीज में बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.