भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टबूर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने अपनी टीम व सीरीज को लेकर कई रोचक बातें कही हैं.
परिस्थितियों को समझने के लिए जल्दी आये

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने न्यूज़ नेशन से बात करते हुए अपने बयान में कहा, “हम यहां की परिस्थितियों को समझने के लिए यहां कुछ दिन पहले ही आ गये थे. हम जल्द से जल्द यहां की परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाना चाहते हैं.
हमारे कुछ खिलाड़ी टी-20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे थे. जो टेस्ट क्रिकेट से पूरी तरह अलग हैं. इसलिए हम अपनी तैयरियों के लिए और यहां परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. “
अश्विन-जडेजा के खिलाफ सकरात्मक सोच के साथ करेंगे बल्लेबाजी

जेसन होल्डर ने न्यूज़ नेशन से बात करते हुए अपने बयान में आगे कहा, “हमें भारत के स्पिनरों से निपटने के लिए एक अच्छे गेम प्लान की जरुरत हैं. हम जानते हैं, कि अश्विन और जडेजा अपने घर की परिस्थितियों में बहुत ही खतरनाक गेंदबाज हैं. वह दोनों विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन हम उनके खिलाफ सकरात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.
हमारे टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के लिए यह अहम होगा, कि वह क्रीज पर कुछ वक्त बिताये और टीम के लिए बड़े स्कोर करें. मुझे लगता हैं, कि हमारे पास एक अच्छी संतुलित टीम हैं.
हमारे कई ऐसे खिलाड़ी हैं. जिनका सीपीएल काफी अच्छा रहा हैं. अपने सीपीएल में किये गये अच्छे प्रदर्शन के आत्मविश्वास को वह भारत लेकर आये हैं. मैं देखने में काफी उत्साहित हूं, कि अब खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं.”
विराट को आउट किया जा सकता हैं

जेसन होल्डर ने आगे कहा, “निश्चित रूप से विराट कोहली एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं, लेकिन उसे आउट किया जा सकता हैं. हमें जरुरत हैं, कि हम मैदान पर सही तरह से और एक अच्छी सोच के साथ खेले, इससे हम विराट कोहली और अन्य बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.
मुझे पता हैं, कि मेरा अच्छा प्रदर्शन करना भी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. मेरे ऊपर टीम के बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों की जिम्मेदारी हैं. मैं अच्छा कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं, कि अपनी फॉर्म इस सीरीज पर भी जारी रखूँगा.
मैंने अपने लिए कोई निश्चित गोल सेट नहीं किये हैं, लेकिन मैं सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता हूं. हम सीरीज जीतने के लिए कॉंफिडेंट हैं और आगे की तरफ देख रहे हैं.”
The post जेसन होल्डर ने कहा विराट से नहीं कोई भय जल्द करेंगे आउट, लेकिन इन 2 भारतीय खिलाड़ियों से हैं भयभीत appeared first on SportzWiki Hindi.