वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एशिया कप टीम में शामिल रहे दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऋषभ पंत को भी वनडे टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही 2015 विश्वकप में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी की भी एक साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है।
विश्वकप में था शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम विश्वकप 2015 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसमें मोहम्मद शमी का काफी बड़ा हाथ था। उन्होंने उस टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में 17 बल्लेबाजों को आउट किया था। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह चौथे स्थान पर थे।
इन सात मैचों में उन्होंने एक बार पारी में 4 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने 9 ओवर में 35 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था।
विश्वकप के बाद सिर्फ 3 वनडे खेले

2015 विश्वकप में इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उसके बाद उन्होंने अभी तक सिर्फ 3 वनडे मैच खेला है। हालाँकि, यह लगातार टेस्ट मैच टीम का हिस्सा रहे हैं। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।
विश्वकप के बाद चोट की वजह से वह कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर हुए। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने वनडे मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली। दोनों अभी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं।
एक साल पहले खेला था अंतिम वनडे

सिर्फ 50 वनडे मैचों में 91 विकेट चटकाने वाले शमी ने अपना अंतिम वनडे मैच पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 62 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले पाए।
उसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। अब 2019 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में वापस लाया गया है। इससे पहले टीम कई तेज गेंदबाजों को आजमा चुकी है लेकिन कोई अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया।
The post विश्वकप 2015 में धमाल मचाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी को 1 साल बाद मिली टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.