अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं. जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही हैं. बता दें, की अजिंक्य रहाणे 2014 में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक बना चुके हैं. वहीं 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्होंने 399 रन बनाये थे.
डेब्यू से लेकर अक्टूबर साल 2016 तक था 51.37 का औसत

बता दें, कि अजिंक्य रहाणे अजिंक्य रहाणे ने अपने डेब्यू से लेकर साल अक्टूबर साल 2016 तक 29 टेस्ट मैचों में 51.37 की औसत से 2209 रन बनाये हुए हैं.
नवंबर 2016 से अबतक अजिंक्य रहाणे 22 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमे वह 28.06 की औसत से मात्र 982 रन बनाये हुए हैं.
विदेशी दौरे के थे स्पेशलिस्ट

बता दें, कि वह पहले विदेशी दौरो के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते थे. उन्होंने 2013 से 2015 तक हुए भारत के विदेशी दौरो में 1069 रन बनाये थे. जिसमे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का दौरा शामिल था.
उनसे ज्यादा इस दौरान विराट कोहली ने बनाये थे. कोहली ने 1312 रन बनाये थे. विजय ने 1080 रन बनाये थे. उन्होंने कोहली और विजय के बराबर 9 से ज्यादा बार 50 के स्कोर बनाये थे. इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली ने सबसे 6 शतक के बाद सबसे ज्यादा 3 शतक लगाये थे.
बने थे विदेशी दौरे में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले एशियाई बल्लेबाज

उनका इस दौरान विदेशी दौरे में 54.67 का औसत था और उनका यह औसत किसी एशियाई बल्लेबाज का कम से कम 20 पारियों में सबसे अच्छा था.
लेकिन नवंबर 2016 से अजिंक्य रहाणे फ्लॉप होते जा रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में 12.60 की औसत से मात्र 63 रन बनाये थे. वहीं इसके बाद 2017 में ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में वह 4 टेस्ट मैचों में 33.00 की औसत से 198 रन ही बना पाये.
साल 2018 में साउथ अफ्रीका में उन्होंने एक टेस्ट मैच खेला था. जिसमे वह मात्र दो पारियों में मात्र 57 रन बना पाये थे. इंग्लैंड के खिलाफ 2018 की टेस्ट सीरीज में वह 25.70 की औसत से मात्र 257 रन ही बना पाये.
दूसरे खिलाड़ियों के साथ साझेदारी बनाने में भी आई गिरावट

उनके दूसरे खिलाड़ियों के साथ साझेदारी बनाने में भी कमी आई हैं. अक्टूबर साल 2016 तक वह एक से लेकर पांच विकेट तक के बल्लेबाजों के साथ 121 साझेदारी बना चुके थे, लेकिन नवंबर 2016 से अबतक वह शुरूआती पांच विकेट के बल्लेबाजों के साथ 52 साझेदारियां ही बना पाये हैं.
छठे विकेट के लिए अक्टूबर साल 2016 तक वह 47 साझेदारी बना चुके थे, लेकिन नवंबर 2016 से अबतक वह 7 साझेदारियां ही बना पाये हैं. 8वें विकेट के बाद नवंबर 2016 से अबतक वह एक भी साझेदारी नहीं बना पाये हैं. जबकि इससे पहले तक उन्होंने 9 साझेदारी बनाई थी.
The post अक्टूबर 2016 से अजिंक्य रहाणे को ढो रही भारतीय टीम, आंकड़े साबित करते हैं नहीं हैं टीम के हकदार appeared first on SportzWiki Hindi.