Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2016 के बाद से भारतीय बल्लेबाजी का मतलब विराट, रोहित और धवन, आंकड़े देख हो जायेगा यकीन

भारतीय वनडे टीम इस समय दुनिया की सबसे बेहतरीन वनडे टीम है। टीम भले ही पिछले साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हार गई हो लेकिन इसके बाद भी किसी टीम के लिए भारत को हराना आसान नहीं है। टीम के इस प्रदर्शन ने टॉप 3 यानि सलामी बल्लेबाज रोहित और धवन और नंबर 3 विराट कोहली का काफी अहम योगदान है। चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार में तीनों बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए थे।

2016 में तीनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन

साल 2016 में भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों ने विराट पहले, रोहित दूसरे और धवन तीसरे स्थान पर थे। विराट ने 10 मैच में 92.37 की औसत से 739 रन बनाये थे। इसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल था। रोहित की बार करें तो उन्होंने 10 मैच में 62.66 की औसत से 564 रन बनाये थे।

उन्होंने इसमें 2 शतक और 2 ही अर्धशतक लगाया था। शिखर धवन को 2016 में सिर्फ 5 मैच खेलने का ही मौका मिला था। इन 5 मैचौं में उन्होंने 57.40 की औसत से 287 रन बनाए थे।

2017 में प्रदर्शन

2016 की तरह ही 2017 में भी विराट, रोहित और धवन भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक, दो और तीन पर थे। विराट दुनिया में भी नंबर एक थे और रोहित नंबर दो। 26 मैचों में विराट ने 76.84 की औसत से 1460 रन बनाये थे। इसमें 6 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। रोहित की बात करें तो उन्होंने 21 मैचों में 71.83 की औसत से 1293 रन बनाये थे।

इसके  अलावा उनके बल्ले से 6 शतक और 5 अर्धशतक निकले। इसमें 1 दोहरा शतक भी शामिल था। धवन की बात करें तो वह भी ज्यादा पीछे नहीं थे। उन्होंने 22 मैचों में 48 की औसत से 960 रन बनाये थे। इसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल था।

2018 में अब तक प्रदर्शन

रोहित और धवन

2018 में भी तीनों ही बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अभी तक हुए मैचों की बात करें तो एक बार फिर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में विराट, रोहित और धवन क्रमशः एक, दो और तीन पर हैं।

10 मैचों में विराट ने 889, 15 मैचों में रोहित ने 793 और 15 ही मैच में धवन ने 789 रन बनाये हैं। अभी भारतीय टीम को इस साल 4 और वनडे मैच खेलने हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कोई आगे पीछे होता है या फिर पिछले दोनों सालों की तरफ ही उसी क्रम पर रहेंगे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 2016 के बाद से भारतीय बल्लेबाजी का मतलब विराट, रोहित और धवन, आंकड़े देख हो जायेगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.