वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया इस समय नंबर 4 के बल्लेबाज़ की तलाश कर रही है. भारत लगातार मनीष पाण्डेय और दिनेश कार्तिक को मौका दे रहा है. इसके बाद भी उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. वहीं अब दूसरी तरफ संजय मांजरेकर का मानना है कि टीम इंडिया को अब दूसरे बल्लेबाजों को मौका देना चाहिए.
टीम को अब दूसरे विकल्प की तरफ ध्यान देना चाहिए

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एशिया कप के बाद भारत की नंबर-4 की बल्लेबाजी पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने भारत के चैंपियन बनने के बाद ट्वीट किया कि भारत ने एशिया कप जीत लिया, लेकिन मिडिल ऑर्डर की समस्या बरकरार है.
मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद बल्लेबाज की तलाश जारी रखनी चाहिए. अब वक्त आ गया है कि हम दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के अलावा भी इस नंबर के लिए विकल्प की तलाश करें. हमें अगली वनडे सीरीज में ऐसा करना चाहिए.
केदार का किया समर्थन

इसके अलावा उन्होंने केदार का समर्थन किया. हालांकि उन्होंने साफ़ किया कि केदार भी चोट और फिटनेस की वजह से पीछे होते जा रहें है. उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि
” मुझे लगता है कि केदार जाधव अपनी उपयोगी गेंदबाजी के चलते मिडिल ऑर्डर की रेस में सबसे आगे चल रहे थे. लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें फिर से चोट लग गई है. इस कारण वे रेस में फिर पिछड़ गए हैं.”
एशिया कप में हुआ था प्रयोग

एशिया कप में भारत ने छह मैच खेले. इनमें से तीन मैचों में दिनेश कार्तिक को चौथे नंबर पर बैटिंग का मौका मिला. महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस नंबर पर दो बार बैटिंग की, लेकिन इन पांच मैचों में कार्तिक या धोनी एक बार भी अर्धशतक नहीं लगा सके. दिनेश कार्तिक ने नंबर-4 पर 33, 31 और 37 रन की पारी खेली. धोनी इस नंबर पर 33 और 8 रन बनाकर आउट हुए.
The post संजय मांजरेकर ने कहा अगर जीतना हैं विश्वकप 2019 तो इन 2 खिलाड़ियों से विराट को करना होगा मोह भंग appeared first on SportzWiki Hindi.