Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: भारत में नहीं इस देश में होगा आईपीएल 2019 का आयोजन, बीसीसीआई ने भेजा निरीक्षण कमेटी

कुछ खिलाड़ियों के रिलीज होने के सात ही इंडियन प्रीमियर लीग 12 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसके साथ ही इस बार 16 दिसंबर को ही ऑक्शन होने की बात हो रही है। पहले के सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी जनवरी के अंत या फिर फरवरी में होती थी। अगले साल भारत में आम चुनाव भी होने वाले हैं। इसी वजह से आईपीएल को भी किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने की बात हो रही है।

2009 और 2014 में ही हो चुका है स्थानांतरित

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और 2009 में ही आम चुनाव होने वाले थे। इसी वजह से पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में करवाना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका में इसके आयोजन का सबसे बड़ा कारण था कि वहां काफी भारतीय रहते हैं।

आईपीएल

उसके 5 साल बाद 2014 में भी आम चुनाव थे। उस बार आईपीएल को दक्षिण अफ्रीका की जगह यूएई में करवाया गया। हालाँकि, पूरा सीजन यूएई में नहीं हुआ। आधे मैचों में बाद आम चुनाव खत्म होने की वजह से बाकि मैच भारत में ही हुए थे।

2019 में भी दक्षिण अफ्रीका में आयोजन

अगले साल यानि 2019 में होने वाले आईपीएल 12 का आयोजन भी दक्षिण अफ्रीका में किया जा सकता है। अभी यह साफ नहीं किया गया है लेकिन सितंबर की शुरुआत में ही ऐसी खबरें आई थी औत फिर से बात होने लगी है।

अभी यह भी निश्चित नहीं हुआ है कि 2009 की तरह से पूरा आईपीएल बाहर होगा या फिर 2014 की तरह कुछ मैचों के बाद वापस भारत में ही होगा। इसका फैसला चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही होगा।

बीसीसीआई टीम भेजेगी दक्षिण अफ्रीका

खबरें आ रही हैं कि बीसीसीआई दो लोगों की टीम को दक्षिण अफ्रीका भेज रही है। हेमंग अमित और नवनीत कौर जोहान्सबर्ग, केपटाउन और पोर्ट एलिजाबेथ जाकर उनका आईपीएल के आयोजन के बारे में बात करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को बताया गया है कि आईपीएल का आयोजन साल के पहले चार महीनों में ही करना चाहती है। इसके साथ ही दोनों बोर्ड कर भी सुनिश्चित करना चाहती है कि दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैच और आईपीएल आपस में नहीं टकराए।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019: भारत में नहीं इस देश में होगा आईपीएल 2019 का आयोजन, बीसीसीआई ने भेजा निरीक्षण कमेटी appeared first on SportzWiki Hindi.