इंटरनेट डेस्क। जैसा कि आप सभी जानते हो धीरे—धीरे क्रिकेट के महाकुंभ विश्वकप का समय नजदीक आ रहा है। उसके लिए सभी टीमें अभी से जोर से तैयारी में जुट गई है। आपको बता दें कि 2019 का आईसीसी विश्वकप इंग्लैंड में खेला जाएगा।
12वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
क्रिकेट के महाकुंभ से पहले भारतीय टीम ने एक खास मांग रखी है। मीडिया के अनुसार खबर आ रही हैं कि भारतीय टीम ने विश्वकप के दौरान पत्नियों और गर्लफ्रैंड को साथ ले जाने की मांग रखी, लेकिन फिलहाल इस मांग पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। दूसरी ट्रेन से सफर करते समय स्पेशल कोच की मांग की है ताकि किसी भी प्रकार के कोई खतरे का सामना नहीं करना पड़े। तीसरी मांग है अपनी पसंद के अनुसार फल उपलब्ध कराना। भारतीय टीम ने बताया विश्वकप में केलो की डिमांड रखी। क्योंकि केले से खिलाड़ियों को भरपुर एनर्जी मिलती है। भारतीय टीम अभी हाल ही में जब इंग्लैंड दौरे पर गई तो उन्हें अपनी पंसद के हिसाब से फल नहीं मिलें। ऐसे में उन्होंने तीसरी मांग भरपूर केले उपलब्ध कराने की मांग रखी।
भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम इस सीरीज में 2—1 से आगे चल रही है। इस पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां कल सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। वहीं, मेहमान टीम मुकाबलें में बराबरी पर आने का प्रयास करेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम क्रिकेट के महाकुंभ 2019 के विश्वकप की शुरूआत पांच जून से करेगी। भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से इस अभियान की शुरूआत करेंगी।