Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार टीम इंडिया के हाथों से कही इस कारण से फिसल न जाएं ट्रॉफी

आईसीसी विश्व कप 2019 को अब एक साल से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस विश्व कप में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं, लेकिन एक ऐसा कारण हैं. जिसके चलते भारत के हाथ से विश्व कप 2019 फिसल सकता हैं.

विश्व कप में मध्यक्रम भारत की सबसे परेशानी 

बता दें, कि भारतीय टीम का मध्यक्रम पिछले काफी समय से फ्लॉप चल रहा है. पिछले दो साल से भारतीय टीम अपनी इस परेशानी से जूझ रही है. मध्यक्रम की परेशानी भी भारतीय टीम को विश्व कप 2019 से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

अब तक नहीं हैं भारत का मध्यक्रम सेटल 

बता दें, कि भारत के टॉप-3 बल्लेबाज तो रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली के रूप में सेट हैं और यही तीनों विश्व कप 2019 में भारत के लिए टॉप-3 पर बल्लेबाजी करेंगे.

लेकिन अबतक भारतीय टीम का मध्यक्रम सेटल नहीं हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट को खुद नहीं पता हैं, कि उनका कौन सा खिलाड़ी मध्यक्रम में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेगा.

भारत अपने नंबर-4 , 5 और 6 के बल्लेबाजों को अबतक नहीं खोज पाया हैं. एशिया कप 2018 में भी भारतीय टीम के मध्यक्रम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, जिसके चलते भारतीय टीम की यह चिंता और ज्यादा बढ़ गई हैं.

धोनी सहित कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पा रहा मध्यक्रम में अच्छा 

बता दें, कि एमएस धोनी सहित कोई भी खिलाड़ी मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हैं. मध्यक्रम में मनीष पांडे, सुरेश रैना, केएल राहुल, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को अजमाया जा चुका हैं, लेकिन अबतक इन खिलाड़ियों में से कोई भी खिलाड़ी अपने को अच्छी तरह से साबित नहीं कर पाया हैं. वहीं धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने भारतीय टीम के मध्यक्रम की चिंता और ज्यादा बढ़ा दी हैं.

The post विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार टीम इंडिया के हाथों से कही इस कारण से फिसल न जाएं ट्रॉफी appeared first on SportzWiki Hindi.